आनंद मार्ग और पूर्णिमा नेत्रालय की ओर से 20 मोतियाबिंद मरीजों का नि:शुल्क फेको सर्जरी

जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल और पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त सहयोग से चयनित 20 मोतियाबिंद रोगियों की फेको सर्जरी कर नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया गया। सफल सर्जरी के बाद सभी रोगियों को आवश्यक दवाइयां एवं चश्मा प्रदान कर रविवार को सम्मानपूर्वक विदा किया गया।

आनंद मार्ग संस्था पिछले कई वर्षों से आयुष्मान भारत योजना एवं डीबीसीएस (राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम) के अंतर्गत दृष्टि सेवा महाअभियान का संचालन कर रही है। इस अभियान के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क नेत्र उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे सैकड़ों लोगों को दृष्टि लाभ मिल चुका है।

इसी क्रम में 12 फरवरी को आनंद मार्ग जागृति, गदरा शिव मंदिर के पास नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा, जिसमें आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच की जाएगी और आवश्यकतानुसार आगे के उपचार के लिए रोगियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस शिविर का लाभ उठाएं और समय रहते आंखों की जांच कराकर अपनी दृष्टि को सुरक्षित रखें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा पर मंथन, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को प्रशासन सख्त

*मई में 28 हादसों में 19 की मौत, नियम तोड़ने वालों से ₹23.44 लाख जुर्माना *सड़क हादसे रोकने के लिए डेटा आधारित रणनीति बनेगी, डीसी...

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी और दक्षिणी भारत में आगे बढ़ा, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को काफी आगे बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून ने आंध्र...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पूर्णिमा मलिक ने क्षेत्रीय समस्याओं पर किया प्रदर्शन

जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने जमशेदपुर में सफाई, सड़क निर्माण और नाली मरम्मत की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

Jharkhand Polytechnic Exam 2026: झारखंड में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा अब 12 जुलाई को, अब 22 जून तक भर सकेंगे आवेदन

रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 की नई तिथि घोषित कर दी है। संशोधित कार्यक्रम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत