जमशेदपुर में बढ़ी चापड़बाजी की घटनाएं, काशीडीह में पड़ोसी ने युवक को मारकर किया घायल

एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज, मामला पैसे और मोबाइल चार्जर की चोरी का, पुलिस घटना की जांच में जुटी

जमशेदपुर : शहर के साकची थाना अंतर्गत काशीडीह लाइन नंबर- 1 निवासी प्रेम पासवान (21) को उसके पड़ोसी राहुल पासवान व अन्य ने मिलकर गुरुवार तड़के चापड़ से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।

गंभीर रूप से घायल प्रेम पासवान को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल प्रेम के मामा बबन पासवान ने बताया कि बुधवार देर शाम उसकी बहन यानी प्रेम की मां का राहुल ने चार्जर और 6 से 7000 नकद चोरी कर ली थी।

प्रेम ने इसको लेकर राहुल को गाली गलौज की थी। उसी प्रतिशोध में आज सुबह राहुल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चपड़ से जानलेवा हमला कर दिया.

बताते चलें कि जमशेदपुर शहर में इन दिनों चपड़बाजी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो गई है. आए दिन चपड़ से हमले के मामले सामने आ रहे हैं. फिलहाल प्रेम की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. उधर मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

JHARKHAND : गिरिडीह सदर अस्पताल के बाथरूम में 14 वर्षीय छात्रा ने दिया नवजात को जन्म, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह सदर अस्पताल में शुक्रवार देर शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। बेंगाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली 14...

10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जमशेदपुर में पेट्रोल 102.52 व डीजल 97.57 रुपये

जमशेदपुर/नई दिल्ली : देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तेल...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

बोकारो के पिकनिक स्पॉट पर दामोदर नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, ट्यूशन जाने की बात कह घर से निकले थे तीन दोस्त

बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र स्थित बारवाघाट पिकनिक स्पॉट पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। दामोदर नदी में...

जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर के समर कैंप 2026 का आगाज, 14 केंद्रों पर 2800 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर द्वारा 20 मई से 5 जून 2026 तक समर कैंप 2026 का आयोजन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत