झारखंड में मैट्रिक जैसी होगी 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षा, वर्ष 2027 में बदले हुए पैटर्न पर

रांची : झारखंड में अब 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षा मैट्रिक के तर्ज पर ली जायेगी। परीक्षा जैक बोर्ड की जगह जेसीईआरटी लेगा। बदले हुए पैटर्न पर परीक्षा का आयोजन वर्ष 2027 में किया जायेगा। अगले साल ओएमआर शीट पर ही परीक्षा ली जायेगी।

दरअसल, नये पैटर्न में बहुवैकल्पिक प्रश्न के अलावा लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी पूछे जाएंगे। विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। सोमवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड एकेडमिक काउंसिल और जेसीईआरटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने बताया कि बदले हुए पैटर्न पर अगले साल ही परीक्षा लेने की तैयारी थी लेकिन झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कहा कि समय कम है इसलिए अगले साल ऐसा करना संभव नहीं होगा।

दरअसल, 8वीं और 9वीं में ओएमआर शीट पर परीक्षा देने के बाद मैट्रिक में लिखित परीक्षा होने से विद्यार्थियों को दिक्कत होती थी.

ओएमआर शीट पर परीक्षा लेने से ये थी परेशानी

अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा सत्र 2025-26 में पहले की तरह ही ओएमआर शीट पर ही तीनों कक्षाओं की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इसका आयोजन झारखंड एकेडमिक काउंसिल ही करेगी।

8वीं और 9वीं की परीक्षा ओएमआर शीट पर देने के बाद विद्यार्थियों को मैट्रिक परीक्षा में लिखने में परेशानी होती थी और उसी प्रकार 11वीं की परीक्षा ओएमआर शीट पर होने से विद्यार्थियों को 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लिखने में परेशानी होती थी।

तीन विभागों को महत्वपूर्ण बैठक हुई थी

गौरतलब है कि सोमवार को इस संबंध में निर्णय लेने के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड एकेडमिक काउंसिल और जेसीईआरटी की अहम बैठक हुई। इस बैठक में माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद, जेसीईआरटी के निदेशक शशि रंजन, जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा समेत सदस्य और विभागीय पदाधिकारी शामिल थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जिला शुल्क समिति में DBMS प्रिंसिपल की नियुक्ति पर विवाद, अभिभावकों का विरोध तेज

जिस स्कूल ने फीस कानून को दी चुनौती, उसी के प्रतिनिधि को बनाया गया सदस्य; 2019 से फीस वृद्धि की ऑडिट की मांग जमशेदपुर :...

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन ने रोइंग खेल में जीता पहला राष्ट्रीय पदक

जमशेदपुर: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) ने रोइंग खेल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अकादमी की युवा खिलाड़ी श्रेया ने आज कटक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत