जमशेदपुर के बिष्टुपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल और जिंदा तीन गोली बरामद

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर साउथ पार्क चिन्मया स्कूल के पास से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस की टीम ने मौके से आदित्य झा उर्फ सन्नी उम्र 24 वर्ष को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी जींस के कमर में एक देशी पिस्टल और पेकेट से तीन जिंदा गोली बरामद हुई।

सिटी एसपी नगर के मार्गदर्शन में और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिला के बागबेड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

अवैध हथियार बरामदगी के बाद बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के अनुसार आरोपी आदित्य झा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

वह वर्ष 2020 से 2024 तक के कुल चार मामलों में नामजद रह चुका है, जिसमें मारपीट, जानलेवा हमला और अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। सिटी एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पिछले एक वर्ष के भीतर लगभग 105 अवैध हथियारों की बरामदगी की गई है। पुलिस लगातार ऐसी आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सिरमौर में यमुना घाट की बदहाल स्थिति पर श्रद्धालुओं ने जताई चिंता, नमामि गंगे परियोजना की रफ्तार पर उठाए सवाल

सिरमौर, 14 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की धार्मिक नगरी पांवटा साहिब में स्थित यमुना घाट पर साफ-सफाई की स्थिति और नदी...

पीएम मोदी फौलादी इरादे के साथ राह पर चलने के लिए जाने जाते हैं: राजीव रंजन

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। जदयू नेता राजीव रंजन ने गुरुवार को जी7 में पीएम मोदी की तारीफ और यूपी के राजनीतिक दावों समेत कई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत