जमशेदपुर में चोरी का नाटक रचने वाला मकान मालिक गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र में कथित चोरी की वारदात का पुलिस ने सोमवार को बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। बागान शाही रोड नंबर 7 स्थित एक घर में चोरी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले की सच्चाई उजागर कर दी। जांच में पाया गया कि जिस वकार अहमद ने खुद को पीड़ित बताते हुए चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वही इस पूरे घटनाक्रम का असली आरोपित है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसके कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, शिकायत के बाद सिटी एसपी के निर्देश पर पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने वकार अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसके बयान लगातार बदलते रहे और कई विरोधाभास सामने आए। इस पर जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो सच उजागर हो गया।

पूछताछ में वकार अहमद ने स्वीकार किया कि परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण वह मानसिक तनाव में था। इसी तनाव में उसने 22 तारीख की रात घर में मौजूद सोने के गहने खुद ही अलमारी से निकाल लिए और बाहरी चोरी का नाटक रच दिया। उसने बताया कि घटना की रात पूरी फैमिली सो रही थी और योजना के अनुसार उसने सुबह गहनों के गायब होने का नाटक कर पुलिस को शिकायत दी, ताकि उसे किसी तरह आर्थिक राहत मिल सके। पुलिस ने उसके पास से सोने की एक चेन, चार कानबाली और एक अंगूठी बरामद की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिष्टुपुर में दो दिवसीय ‘संवाद’ स्टील सिटी युवा संसद शुरू, परीक्षा प्रणाली की चुनौतियों पर गहन मंथन

jamshedpur news : शहर के बिष्टुपुर में आयोजित दो दिवसीय ‘संवाद’ स्टील सिटी युवा संसद (लोकसभा) कार्यक्रम में देश की परीक्षा एवं भर्ती प्रणाली...

बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाके में भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बांग्लादेशी नागरिक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत