‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ : उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के प्रथम चरण के तहत 21 से 28 नवम्बर तक ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । ये वाहन पूरे जिले में भ्रमण कर नागरिकों को झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 के प्रावधानों, उपलब्ध सेवाओं तथा उनके लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेंगे ।

उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष कार्यक्रम का थीम “झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011” रखा गया है । पंचायत स्तरीय शिविरों के माध्यन से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिनियम के अंतर्गत चिन्हित सभी सेवाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन हो तथा प्रत्येक पात्र नागरिक को उसका वांछित लाभ मिले। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में आने वाले आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें । उपायुक्त ने कहा कि ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों, सेवाओं की समय-सीमा तथा शिकायत निवारण तंत्र के बारे में जागरूक करना है, ताकि प्रत्येक नागरिक बिना किसी बाधा के सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सके।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिकता से स्वीकार किए जाने वाले प्रमुख सेवा प्रक्षेत्र(सर्विस फोकस एरिया)

जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल–खारिज मामलों का निष्पादन, भूमि की मापी (Measurement of Land), भूमि धारण प्रमाण पत्र,

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटवर्ती शिविरों में अवश्य पहुँचे और निर्धारित सेवाओं का लाभ समयबद्ध रूप से प्राप्त करें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सीबीआई ने यूपी के अमेठी में सरकारी निधि के गबन के मामले में तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ, अयोध्या, कुशीनगर, प्रतापगढ़ और अमेठी में स्थित 14...

गिरगांव चौपाटी से कोली नौकाएं हटाने पर विवाद, मंगल प्रभात लोढ़ा ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। गिरगांव चौपाटी से कोली समुदाय की नौकाएं हटाए जाने के बाद उत्पन्न विवाद पर महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत