गौड़ सेवा संघ केंद्रीय समिति की बैठक 16 को, अध्यक्ष के चुनाव को लेकर होगा निर्णय

सरायकेला : गौड़ सेवा संघ केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 16 नवंबर रविवार को संघ के केंदीय कार्यालय राजनगर के बड़ा सिजुलता मे होगी।

गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय महासचिव पितोवास प्रधान ने बताया कि बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी। बैठक में मुख्य रूप से गौड़ सेवा संघ के अध्यक्ष समेत अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति व मनोनयन को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।

इसके साथ ही सामाजिक गतिविधियों को लेकर प्रखंड वार चर्चा की जाएगी। मालूम हो कि पिछले दिनों गौड़ सेवा संघ के निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक व उपाध्यक्ष नीलसेन प्रधान के निधन के बाद उक्त पद रिक्त है।

उन्होंने गौड़ सेवा संघ के सभी केंद्रीय पदाधिकारियों, जिला समिति के सभी पदाधिकारी,पदेन पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों से ससमय बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

हाथी, साइकिल और पंजा वाले जहां रहते हैं, वहां माहौल खराब करने की करते हैं कोशिश: संजय निषाद

लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने जी7 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ और विपक्षी सांसदों के एनडीए...

कांग्रेस ने नामांकन रद्द होने को ‘सीट की चोरी’ बताया, भाजपा और आयोग पर मिलीभगत का आरोप

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत