एलन मस्क के X ने एक फीचर बैंगर्स बैज पेश किया है। प्रत्येक माह इस अवॉर्ड के लिए यूजर का चयन किया जाएगा। जिस यूजर का पोस्ट ऑरिजनल होगा और जिस पर ज्यादा इंटरैक्शन होगा, उसे यह बैज मिलेगा।
एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने एक नया ‘सर्टिफाइड बैंगर्स’ पोस्ट फीचर लॉन्च किया है। यह फीचर हर महीने सबसे बेहतरीन यानी नंबर 1 पोस्ट को ईनाम के तौर पर एक खास बैज देगा। इस अवॉर्ड के लिए लाइक्स, रीपोस्ट्स, रिप्लाई के आधार पर सबसे ज्यादा इंटरैक्शन वाले पोस्ट को सिलेक्ट किया जाएगा।
कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि वे उन पोस्ट्स को पहचानना और उनको सेलिब्रेट करना चाहते हैं, जो प्लेटफॉर्म को आगे बढ़ाते हैं। ऐसे पोस्ट्स जो लोगों को हंसाते हैं, सोचने पर मजबूर करते हैं या बात करने पर मजबूर करते हैं। वे चाहते हैं कि लोग ओरिजिनल, एंगेजिंग और असली कंटेंट शेयर शेयर करें।
बैंगर्स को इंटरैक्शन के आधार पर रैंक किया जाएगा, जिसमें वेरिफाइड इंप्रेशन, लाइक्स, बुकमार्क्स, रीपोस्ट्स और रिप्लाई शामिल हैं। आइये, फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं।
एक माह के लिए यूजर की प्रोफाइल पर दिखेगा बैंगर्स बैज
बता दें कि एक्स हर महीने ऐसे पांच ‘बैंगर’ पोस्ट्स को सिलेक्ट करेगा और उन पोस्ट को करने वाले यूजर की प्रोफाइल पर एक महीने के लिए ‘बैंगर्स’ बैज दिखेगा। हालांकि, धयान रखें कि यह फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है और इसके फायदों के बारे में X ने अभी ज्यादा कुछ नहीं बताया है।
कैसे काम करेगा एक्स का यह नया फीचर?
यह नया फीचर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल करके यूजर्स की एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए है। कंपनी का मानना है कि यह फीचर असली इंटरैक्शन को महत्व देगा। ‘बैंगर्स’ बैज यह देखकर दिया जाएगा कि पोस्ट को कितने लोगों ने पोस्ट देखा, लाइक्स, बुकमार्क्स, रीपोस्ट्स और रिप्लाई किया। X ने यह भी साफ किया है कि इस बैज के लिए किसी भी तरह के फॉलोअर्स की संख्या या पिछली एंगेजमेंट का कोई क्राइटेरिया नहीं है। यानी कम फॉलोअर्स वाले अकाउंट्स भी इस बैज को हासिल कर सकते हैं।
हालांकि, कंपनी यह बैंगर्स बैज उस अकाउंट को ही देंगे, जो पर्सनल होगा। इसका मतलब है कि बिजनेस, राजनीतिक पार्टियों या सरकारी संस्थाओं से जुड़े अकाउंट्स इसके लिए एलिजिबल नहीं होंगे। साथ ही, अकाउंट का ‘गुड स्टैंडिंग’ में भी होना जरूरी है। इसका मतलब है कि अकाउंट पर X के नियमों और नीतियों का बार-बार या उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
