घाटशिला के 300 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी

घाटशिला विधानसभा उपनिर्वाचन -2025

Voter Turnout Update@ 11 am – 34.32%

Voter Turnout Update@ 01 pm – 54.08%

Voter Turnout Update@ 03 pm – 69.07%

Voter Turnout Update@ 05 pm – 73.88%

जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उप चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे 300 बूथों पर वोटिंग शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान किया जा रहा है। मतदान की प्रक्रिया शाम पांच बजे तक जारी रहेगी।

मतदान के लिए 12 वैकल्पिक पहचान का विकल्प

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा कंट्रोल रूम से वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदानों केंद्रों की गतिविधि पर रखी जा रही निगरानी।

मतदान के लिए मतदाता फोटो युक्त पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति में एपिक के अलावा 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेज मान्य हैं। इसमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य या केन्द्र सरकार कर्मचारियों का फोटोयुक्त सेवा पहचान–पत्र, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान–पत्र, बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, एनआरईजीए जॉब कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर द्वारा जारी फोटोयुक्त स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड आदि शामिल हैं।

मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 300 बूथों पर 2,56,352 मतदाताओं के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। जहां 1,25,114 पुरुष, 1,31,235 महिलाएं और 372 सर्विस वोटर अपने मतों का प्रयोग करेंगे। 14 नवंबर को चुनाव परिणाम सामने आएगा।

सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ घाटशिला श्रीमती यूनिका शर्मा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राष्ट्रों को ऐसे मंचों की जरूरत है जो विविध दृष्टिकोणों को एक साथ ला सकें : प्रणव अदाणी

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के आईटीसी मौर्या में 'चिंतन रिसर्च फाउंडेशन (सीआरएफ)...

भाजपा कर रही विद्वेषपूर्ण राजनीति, राम मंदिर दान-पत्र चोरी की निष्पक्ष जांच हो: रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ, 19 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने गुरुवार को विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पश्चिम...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत