जमशेदपुर के तेलुगू समाजम कार्यालय कदमा में मना आंध्रा दिवस

जमशेदपुर : 1 नवंबर 2025 को ऑल झारखंड तेलुगू समाजम की ओर से कदमा कार्यालय में आंध्रा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष वाई ईश्वर राव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा 19 अक्टूबर 1952 में पुट्टी श्रीरामलु ने अलग आंध्रा प्रदेश की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गए थे। अनशन के 56वें दिन अपने उद्देश्य के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने संसद भवन में मद्रास प्रदेश से आंध्रा प्रदेश को अलग करने की घोषणा की। अंत में आज के दिन 1 नवंबर 1954 को आंध्रा प्रदेश का गठन किया गया, इसलिए आज देश के सभी राज्यों में आंध्रा दिवस मनाया जाता है।

इन्होंने जीवन में सत्य, अहिंसा, देशभक्ति, और हरिजन उत्थान के लिए कार्य किए हैं इसलिए मैं सभी तेलुगूवासियों से अनुरोध करता हूं कि पोट्टी श्रीरामलू के सपनों को साकार करने के लिए उनके बताए रास्ते पर चलकर तेलुगू समाज को मजबूत करें ताकि आने वाले समय में तेलुगु समाज का पूरे विश्व में एक अलग पहचान बन सके।

इस उपलक्ष पर महासचिव एल नागेश्वर राव ने कहा की पोट्टी श्री रामलू के आंदोलन के कारण जब भाषा के आधार पर राज्यों का गठन हुआ तो आंध्रा प्रदेश को भारत का पहला राज्य घोषित किया गया। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी श्री रामलू के बलिदान को बोलना नहीं चाहिए और उन्होंने कहा कि आंध्रा प्रदेश के तर्ज पर झारखंड में भी तेलुगू वासियो को जाति के आधार पर अलग-अलग आरक्षण मिलना चाहिए ताकि हम हर प्रतियोगिता में तेलुगुवासियों को भी रोजगार मिल सके।

इस मौके पर प्रवक्ता प्रसाद राव ने कहा श्री रामलू तेलुगू वासियो के विकास के लिए आंदोलन कर आंध्रा प्रदेश का गठन करवाया। इनके बदौलत पुरे विश्व तेलुगू वासियो की एक अलग पहचान बनी है।ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी को शत-शत नमन करता हूं उन्होंने कहा और ऑल झारखंड तेलुगू समाजम पूरे झारखंड में विस्तार कर सभी तेलुगू वासियो को एक मंच पर लाकर तेलुगू समाज को आगे बढ़ाएंगे।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन यम ईश्वर राव ने किया, कार्यक्रम में वाई ईश्वर राव,यम बी सुब्रामियम ,सी यस राव,यल नागेश्वर राव ,कमल कुमार , यस प्रसाद राव , प्रलाद राव, एम जगदीश राव, मोहन राव , जानकी राम , शेखर राव,प्रतिमा राव,माट्टम प्रभावती , लीलावती ,संगीता, रानी , पदमा,आदि शामिल थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर गम्हरिया गुरुद्वारा में छबील, चना व शर्बत का हुआ वितरण

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित गुरुद्वारा में सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंडः रामगढ़ में कोयले की बंद खदान में जहरीली गैस से चार युवकों की मौत

रामगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले में कोयले की एक बंद खदान में अवैध उत्खनन के दौरान जहरीली गैस के रिसाव से...

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने किसान आत्महत्या रोकथाम को प्रमुख उपलब्धियों में गिनाया

भुवनेश्वर, 12 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का पुनरुद्धार और विभिन्न किसान-केंद्रित पहलों के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत