सरायकेला एसपी की अपील-आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के वातावरण में मनाएँ महापर्व छठ

एसपी और अनुमंडल पदाधिकारी ने नगर पंचायत सरायकेला के छठ घाटों को किया निरीक्षण

सरायकेला : लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन सरायकेला-खरसावाँ द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्रीमती निवेदिता नियति ने नगर पंचायत सरायकेला के श्री जगन्नाथ मंदिर एवं कुदरसाई छठ घाट का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटों पर सफाई, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, बैरिकेडिंग, जलस्तर की निगरानी एवं यातायात नियंत्रण से संबंधित सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने कहा कि घाट परिसर एवं आने-जाने वाले मार्गों पर नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कहीं भी कीचड़ या गंदगी न रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए।

घाटों एवं मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था हो ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नुकीले पत्थरों या असमान सतहों पर मिट्टी डालकर घाटों को समतल किया जाए। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग स्थल निर्धारित किए जाएँ तथा नो-एंट्री एवं वन-वे यातायात व्यवस्था का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, नगर पंचायत, पुलिस, विद्युत, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सहित सभी संबंधित इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियों की निरंतर निगरानी की जाए।

अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियति एवं नगर प्रशासक समीर बोदरा ने बताया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छठ पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएँ प्राप्त हों।

पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने जिलेवासियों से अपील की कि लोक आस्था के इस पावन पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के वातावरण में मनाएँ। प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं, किंतु हर नागरिक का सहयोग आवश्यक है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सुरक्षित, स्वच्छ और संयमित आचरण ही इस महापर्व की सच्ची भावना है।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, सरायकेला समीर बोदरा, थाना प्रभारी सरायकेला विनय कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिदादी भूमि अधिग्रहण विवाद पर निखिल कुमारस्वामी का कर्नाटक सरकार पर हमला, राहुल गांधी से हस्तक्षेप की मांग

बेंगलुरु, 17 जून (आईएएनएस)। जनता दल (सेक्युलर) की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष निखिल कुमारस्वामी ने कर्नाटक सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति को लेकर...

एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ

बेंगलुरु, 17 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री तथा जेडी(एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत