अगले वर्ष 2026 में शहीद दिवस पर जमशेदपुर में आयोजित अखंड तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे मनोज तिवारी


-सहमति मिलने पर अमरप्रीत सिंह काले ने जताया आभार, कहा- यह यात्रा बनेगी ऐतिहासिक


जमशेदपुर।देशभक्ति और शहीदों को समर्पित जमशेदपुर की प्रतिष्ठित अखंड तिरंगा यात्रा वर्ष 2026 में और भी भव्य स्वरूप लेने जा रही है। 23 मार्च, शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित इस यात्रा में शामिल होने के लिए दिल्ली से सांसद व सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने अपनी सहमति दे दी है।

इस सहमति पर आयोजनकर्ता संस्था ‘नमन’ के मार्गदर्शक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने तिवारी के प्रति शहरवासियों की ओर से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी की मौजूदगी से न केवल कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी, बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना भी और अधिक प्रबल होगी।

काले ने कहा कि अखंड तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि शहीदों के प्रति कृतज्ञता का जीवंत प्रतीक है।

यह यात्रा हर वर्ष युवाओं में राष्ट्रप्रेम का संचार करती है, और अब मनोज तिवारी जी की सहभागिता से यह और ऐतिहासिक बन जाएगी।”

आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने भी इस बात को रेखांकित किया कि मनोज तिवारी जैसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व की उपस्थिति से युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी और उनका देशभक्ति से ओतप्रोत संबोधन जन-जन में जोश भर देगा।

इस यात्रा में हर वर्ष शहर के कोने-कोने से लोग शामिल होते हैं।

हर वर्ग, हर आयु के लोग तिरंगा हाथ में लेकर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को याद करते हैं। अगले वर्ष यानी 2026 में यह आयोजन और भी व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में किन्नर समुदाय ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जिला मुख्यालय के समक्ष की जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ट्रांसबिल-2026 के खिलाफ सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय के समक्ष किन्नर समुदाय ने किया प्रदर्शन । प्रदर्शन...

झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, एमजीएम में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल समेत झारखंड के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

रेलवे की ‘राजशाही’ और पीड़क मानसिकता खत्म करनी होगी: सरयू राय

यात्रियों की परेशानियों को नजरअंदाज कर मुनाफा कमाने में जुटा रेलवे, 7 अप्रैल को टाटानगर स्टेशन के समक्ष धरना, सांसद विद्युत वरण महतो से...

सरायकेला में उत्कल दिवस पर ओड़िया भाषा संस्कृति व परंपरा को कायम रखने का लिया संकल्प

सरायकेला : उत्कलमणि आदर्श पाठागार, सरायकेला के बैनर तले गौरवमयी उत्कल दिवस को धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम पाठागार नाटक भवन में उत्कल गौरव...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत