रेलवे की ‘राजशाही’ और पीड़क मानसिकता खत्म करनी होगी: सरयू राय

यात्रियों की परेशानियों को नजरअंदाज कर मुनाफा कमाने में जुटा रेलवे, 7 अप्रैल को टाटानगर स्टेशन के समक्ष धरना, सांसद विद्युत वरण महतो से अपील-धरना में शामिल होकर अपनी बात रखें

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि रेलवे की ‘राजशाही’ और पीड़क मानसिकता को समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे को जनता की परेशानियां दिखाई नहीं देतीं, इसलिए अब जनता को ही आगे आकर इस मानसिकता पर लगाम लगानी होगी।

शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे यात्रियों की कीमत पर अपनी कमाई बढ़ाने में लगा है। “रेलवे यात्रियों के गले पर छुरी रखकर लाभ कमाना चाहता है,” उन्होंने कहा।

सरयू राय ने कहा कि रेलवे अब ‘शुभ लाभ’ की बजाय ‘लोभ लाभ’ की नीति पर काम कर रहा है। पहले व्यापारी शुभ तरीके से काम कर लाभ कमाने की सोच रखते थे, लेकिन रेलवे ने इसे लालच आधारित मॉडल में बदल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मालगाड़ियों से अधिक राजस्व कमाने के लिए सवारी ट्रेनों को लगातार रोका जाता है।

उन्होंने कहा कि टाटानगर जंक्शन से 10-15 किलोमीटर पहले तक ट्रेनें समय पर रहती हैं, लेकिन इसके बाद लगातार लेट हो जाती हैं। यह समस्या नई नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी है। यात्रियों का कहना है कि मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने के कारण सवारी ट्रेनों को जगह-जगह रोका जाता है।

सरयू राय ने बताया कि 7 अप्रैल को टाटानगर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास सुबह 10 बजे से एक विशाल धरना आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो से भी इसमें शामिल होकर अपनी बात रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह किसी एक पार्टी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम जनता से जुड़ा मुद्दा है। सभी दलों और आम नागरिकों से इसमें भागीदारी करने का आह्वान किया गया है। इस संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों को पत्र भी भेजा गया है।

रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर जोन स्तर तक कई समितियां यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के संचालन के लिए बनी हैं, लेकिन इसके बावजूद ट्रेनें समय पर नहीं पहुंचतीं। “जब इन समितियों के उद्देश्य यात्रियों के हित में हैं, तो जमीनी स्तर पर परिणाम नकारात्मक क्यों हैं?” उन्होंने सवाल किया।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कई बार वह खुद घंटों ट्रेनों में फंसे हैं। चार से पांच घंटे तक ट्रेनें खड़ी रहती हैं, जिससे खासकर निम्न वर्ग के लोगों को भारी नुकसान होता है। चांडिल में भी कई ट्रेनें घंटों रुकी रहती हैं, जिससे रोजी-रोटी के लिए आने-जाने वाले मजदूरों को भारी परेशानी होती है।

सरयू राय ने कहा कि ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के कारण कई मजदूरों की नौकरियां तक चली गई हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा प्रभावित वही तबका है जो रोज ट्रेन से सफर कर काम पर जाता है।

उन्होंने रेलवे पर आरोप लगाया कि वह यात्रियों की पीड़ा को समझने में पूरी तरह असफल रहा है। “यात्री घंटों ट्रेन में बैठे रहते हैं, इस इंतजार में कि कब ट्रेन खुले और वे घर पहुंचें। यह एक तरह का मानसिक शोषण है,” उन्होंने कहा।

इसी शोषण और अव्यवस्था के खिलाफ 7 अप्रैल को आयोजित धरने में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की अपील की गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 वीडियो को बताया फर्जी

  री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न, महानिदेशक ने दी पूरी जानकारी मुख्य बिंदु: एनटीए ने नीट से जुड़े वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया 37 दिनों में दोबारा...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी योजनाओं की समीक्षा की

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय विद्युत एवं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को रांची में झारखंड के विद्युत क्षेत्र...

कोल्हान में सड़क हादसों का कहर जारी, मानगो में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की बस की चपेट में आकर मौत

जमशेदपुर : कोल्हान में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच शनिवार सुबह एक और दर्दनाक दुर्घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत