विनय आईएएस एकेडमी शहर के लिए गौरव : पूर्णिमा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि विनय आईएएस एकेडमी शहर के लिए गौरव है। एकेडमी में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पहले एक छोटी सी शुरुआत हुई थी। एकेडमी आज राष्ट्र की पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष सिविल सेवा में बच्चों का चयन हुआ है और जेपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में 100 से अधिक बच्चों का चयन हुआ है। शहर की खुशी पांडेय ने 13वां रैंक हासिल किया।

अकादमी में पढ़ रहे गरीब बच्चों के लिए उनके द्वारा विशेष सहायता दिया जाएगा।उन्होंने चयनित छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर खुशी पांडे ने कहा कि उनके लिए बहुत ही गौरव का क्षण है क्योंकि वह आज संस्थान में विशिष्ट अतिथि के तौर पर वह शामिल हुई हैं।.कुछ दिन पहले ही वह एक छात्र थी और अब वह विशिष्ट अतिथि बनी। उन्होंने सभी छात्रों से कहा कि वह अपने जीवन में मेहनत करते रहें सफलता मिलेगी।

वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय ने कहा की विनय आईएएस अकैडमी से मैं पिछले कई वर्षों से जुड़ा हूं और उनकी उपलब्धि ही खासियत है। इसके साथ-साथ दीपक पूर्ति ने कहा कि आपके अंदर एक जुनून होना चाहिए उसे जुनून से आप सब कुछ हासिल कर सकते हैं। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। विनय सिंह ने कहा कि वह जल्द ही इसकी शाखाएं ग्रामीण क्षेत्र में खोलेंगे और बच्चों के लिए सुनहरा भविष्य बनाएंगे। उन्होंने ऑनलाइन क्लासेज के लिए भी कहा कि बच्चे नि:शुल्क तैयारी विनय आईएएस अकादमी के चैनल से जुड़कर कर सकते हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाके में भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बांग्लादेशी नागरिक...

गिरगांव चौपाटी से कोली नौकाएं हटाने पर विवाद, मंगल प्रभात लोढ़ा ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। गिरगांव चौपाटी से कोली समुदाय की नौकाएं हटाए जाने के बाद उत्पन्न विवाद पर महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत