उपायुक्त ने वज्रपात सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , बोले- वज्रपात से बचाव के लिए जागरूकता अहम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के लोगों को वज्रपात से बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय परिसर से वज्रपात सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों को वज्रपात के दौरान अपनाए जाने वाले एहतियाती उपायों की जानकारी दी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा उपाय है। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक वज्रपात सुरक्षा से संबंधित संदेश पहुंचाना है ताकि जनहानि की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।

वज्रपात के दौरान अपनाए जाने वाले प्रमुख सावधानियां

– आंधी-तूफान या बारिश के दौरान खुले मैदान, ऊँचे पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे न खड़े हों।

– मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें।

– खेतों में काम कर रहे किसान तत्काल सुरक्षित स्थान पर चले जाएँ।

– घर में रहते हुए बिजली के उपकरण, टीवी, फ्रिज आदि बंद कर दें।

– खुले स्थान में अचानक फँस जाने पर दोनों कानों को बंद कर झुककर बैठें, लेटें नहीं।

– सड़क पर होने पर तुरंत किसी भवन के अंदर शरण लें। बिजली के गर्जन सुनाई देने के बाद कम से कम 30 मिनट तक सुरक्षित स्थान पर बने रहें।

जिला प्रशासन ने जनसाधारण से अपीलकी है कि सभी नागरिक वज्रपात के समय उक्त निर्देशों का पालन कर स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

रोहिताश्य राय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता, राजीव रंजन का इस्तीफा मंजूर

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है। इसकी अधिसूचना रविवार देर शाम...

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत