नूर जमशेदपुरी की पुस्तक “खामोश लम्हों का सफर” का विमोचन

जमशेदपुर : शहर की साहित्यिक संस्था “उर्दू भवन, जमशेदपुर” के तत्वाधान में एक भव्य साहित्यिक कार्यक्रम मदीना गार्डन, ओल्ड पुरुलिया रोड के सभागार में संपन्न हुआ जिसमें शहर और शहर के बाहर के उर्दू साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम पुस्तक विमोचन समारोह के नाम से था जिसमें सऊदी अरब में रह रही उर्दू की प्रसिद्ध शायरा नूर जमशेदपुरी के शेरी मजमुआ ” खामोश लम्हों का सफर ” की रस्में रुनुमाई अदा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मोहम्मद जकरिया (डायरेक्टर एजुकेशन करीम्स ट्रस्ट जमशेदपुर) ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में नितिश्वर कॉलेज मुजफ्फरपुर के उर्दू के प्राध्यापक डॉ कामरान गनी सभा उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के आरंभ में स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन, पूर्व शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन एवं सैयद अहमद शमीम को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

उर्दू भवन के अध्यक्ष डॉ हसन इमाम मल्लिक ने सभा में उपस्थित अतिथियों एवं साहित्य प्रेमियों का स्वागत किया। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए उर्दू के पक्ष में फैसले का जिक्र करते हुए उर्दू साहित्य के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा की उर्दू भाषा एवं साहित्य हमारे देश की सभ्यता एवं संस्कृति की पहचान है। हमें इसके विकास और प्रचलन के लिए काम करना चाहिए।

नूर जमशेदपुरी की पुस्तक खामोश लम्हों का सफर का विमोचन अध्यक्ष एवं अतिथियों ने किया पुस्तक पर साहित्यकार अहमद बद्र एवं असलम बद्र के अलावा कहानीकार अख्तर आजाद ने अपने अपने विचार रखे। संस्था के जनरल सेक्रेटरी प्रो गौहर अजीज ने कार्यक्रम का संचालन किया और उर्दू भवन की पिछली उपलब्धियां पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दूसरे भाग में मुशायरा आयोजित हुआ जिसमें असलम बद्र, अहमद बद्र, महताब अनवर, गौहर अजीज, रिजवान औरंगाबादी, असर भागलपुरी, इकबाल असलम, सद्दाम गनी, फरहान खान फरहान, सकलेन मुश्तक और मेहमान शायर कामरान गनी सबा ने अपनी गजलें प्रस्तुत कीं। लेखिका के पति अब्दुल गफ्फार खान ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सभा में मुख्य रूप से अर्बन सर्विसेस टाटा स्टील की पूर्व सीनियर मैनेजर गुरुबरी हेंब्रम के अलावा हिना महतो (टाटा स्टील) की उपस्थिति विशेष रही। कार्यक्रम के आयोजन में उर्दू भवन के कोषाध्यक्ष सैयद साजिद परवेज एवं मदीना गार्डन के निर्देशक उस्मान बाबू का विशेष योगदान रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र नारायण सिंह पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

जमशेदपुर: मानगो के प्रतिष्ठित व वरिष्ठ समाजसेवी और टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी महेंद्र नारायण सिंह (90 वर्ष) का  स्वर्णरेखा नदी तट पर पूरे सम्मान...

विजिलेंस की कार्रवाई, जारपाडा पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 13 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के अंगुल जिले स्थित जारपाडा पुलिस स्टेशन में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) सीता नायक को रिश्वत लेते हुए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत