भाजयुमो ने उपायुक्त से साकची कब्रिस्तान में अवैध निर्माण की शिकायत की

जमशेदपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय पहुंच उपायुक्त से मुलाकात की और साकची कब्रिस्तान में हो रहे कथित अवैध निर्माण, उसके अंदर खुलने वाले अवैध शिक्षण संस्थानों, सभागारों वा व्यापारिक प्रतिष्ठान के कथित निर्माण पर विरोध दर्ज किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार के साथ एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय पहुंचा और उन्हें सारी वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विगत 1 साल पहले भी कब्रिस्तान में इस तरह के निर्माण की कोशिश की गई थी।

उन्होंने कहा कि उस वक्त इस मामले को निवर्तमान उपायुक्त सूरज कुमार के संज्ञान में डालने के बाद सूरज कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया था।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पुनः भूमाफिया अपने मंसूबे में कामयाब होते नजर आ रहे हैं और अवैध रूप से कब्रिस्तान में शिक्षण संस्थान खोला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वहाँ बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है, सभागार बनाया जा रहा है व व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निर्माण किया जा रहा है, जो कि पूरी तरह से अवैध और गलत है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पहले ग्रेजुएट कॉलेज के पीछे कब्रिस्तान का दरवाजा खोला गया, तत्पश्चात अब कब्रिस्तान के अंदर बहुमंजिला इमारत का निर्माण कर, शिक्षण संस्थान का निर्माण किया जा रहा है, सभागार बनवाया जा रहा है, साथ ही साथ व्यापारिक लाभ हेतु प्रतिष्ठान का निर्माण किया जा रहा है, जो कि गलत है। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार ने उपायुक्त से कहा कि सामाजिक सौहार्द को भी बिगाड़ने की पूरी तरह से कोशिश की जा रही है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जल्द से जल्द उपायुक्त इस मामले में संज्ञान लेते हुए इस अवैध निर्माण कार्य को रुकवाएँ अन्यथा भारतीय जनता युवा मोर्चा इस मामले में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

भाजयुमो प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय के समक्ष।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रामगढ़ में पुलिस-मुठभेड़, दुबे गिरोह का सदस्य घायल

रामगढ़ के भूरकुंडा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दुबे गिरोह का सदस्य सनी सिंह घायल हुआ, हथियार भी बरामद किए गए।

जमशेदपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में बूथ सशक्तिकरण से लेकर एआई तक दिया गया मार्गदर्शन

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के छह मंडलों में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आरएमएस हाई स्कूल खूंटाडीह मनाएगा रजत जयंती, 5 अप्रैल को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजन

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की एक श्रृंखला पेश करेंगे बच्चे, मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता मुखर्जी व विशिष्ट अतिथि होंगे सौरभ तिवारी जमशेदपुर: सोनारी खूंटाडीह स्थित आरएमएस...

रामगढ़ में हाथियों का हमला, तीन ग्रामीणों की मौत

रामगढ़ के गोला क्षेत्र में हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत