September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में बूथ सशक्तिकरण से लेकर एआई तक दिया गया मार्गदर्शन

जमशेदपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में बूथ सशक्तिकरण से लेकर एआई तक दिया गया मार्गदर्शन

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के छह मंडलों में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। सोनारी, मानगो, उलीडीह, सीतारामडेरा, बर्मामाइंस और घाघीडीह मंडल में आयोजित इस प्रशिक्षण में कुल सात सत्र संपन्न हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। प्रशिक्षण में प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले और महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा का इतिहास, बूथ प्रबंधन, वैचारिक अधिष्ठापन, अंत्योदय, संगठनात्मक कार्यपद्धति, कार्य विस्तार, सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप और सरल ऐप जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम स्थल पर पार्टी के इतिहास और केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई।

विधायक पूर्णिमा साहू ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा त्याग, राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद पर आधारित है, जिसके बल पर संगठन ने देशभर में विस्तार किया।

प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने बूथ प्रबंधन को जीत की कुंजी बताते हुए कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के साथ सतत संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि भाजपा का वैचारिक आधार राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक मूल्यों और अंत्योदय के सिद्धांत पर टिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

इस दौरान कई प्रशिक्षकों और पार्टी पदाधिकारियों ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया।

वहीं, टेल्को और सुंदरनगर मंडल में भी रविवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading