जमशेदपुर के भुइयांडीह में स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के समीप अतिक्रमण हटाने के विरोध में बस्तीवासियों ने किया सड़क जाम

केंद्रीय बस्ती विकास कल्याण समित की पहल के बाद हटा जाम, चेतावनी दी- मुआवजा नहीं मिला तो भुगतना होगा गंभीर परिणाम

जमशेदपुर : शहर के भुइयांडीह में स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के समीप अतिक्रमण कर बनाये गये घरों को तोड़ने के विरोध में गुरुवार को बस्तीवासियों ने सड़क जाम कर दिया।

करीब 2 घंटे के जाम के बाद पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां और केंद्रीय बस्ती विकास कल्याण समित की पहल पर जाम हटा लिया गया। हालांकि बस्ती वासियों ने साफ कर दिया है कि अगर उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला और पुनर्वास नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में इसके लिए टाटा स्टील एवं जिला प्रशासन को गंभीर परिणाम भुगतना होगा।

दुलाल भुईयां के छोटे भाई बलदेव भुईयां ने बताया कि बुधवार को एक तरफ देश 75 वें संविधान दिवस पर संविधान की रक्षा करने का संकल्प ले रहा था, दूसरी तरफ जमशेदपुर जिला प्रशासन के साथ मिलकर टाटा स्टील द्वारा दलित- आदिवासी मूलवासी और पिछड़ों के मकान पर बुलडोजर चल रहा था जो सरासर अन्याय है।

उन्होंने बताया कि बगैर किसी पूर्व सूचना के बगैर 80 से भी अधिक मकानों को तोड़ा गया है। जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को मुआवजा दे अन्यथा इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने टाटा स्टील को भी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर प्रभावित परिवार का पुनर्वास और मुआवजा नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में टाटा स्टील का भी हुड़का जाम किया जाएगा। फिलहाल जाम हटने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस जरूर ली है मगर संभावित खतरे को लेकर तैयारी में भी जुट गया है।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण को हटाया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

ओडिशा: डिप्टी स्पीकर के जाली हस्ताक्षर बनाने के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 17 जून (आईएएनएस)। कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को क्योंझर जिले के हरिचंदनपुर ब्लॉक के सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) लक्ष्मण हेमब्रम को गिरफ्तार किया है।...

अहमदाबाद: एनसीबी ने ड्रग तस्कर को 10 साल जेल की सजा दिलवाई

अहमदाबाद, 15 जून (आईएएनएस)। वडोदरा स्थित विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने 2021 के एक अंतरराज्यीय तस्करी मामले में एक ड्रग तस्कर को 10 साल के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत