झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक, स्थिति नाजुक, ले जाया गया दिल्ली अपोलो

जमशेदपुर : झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन शनिवार तड़के घोड़ा बांधा स्थित अपने आवास के वॉशरूम में बेहोश होकर गिर गए। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

आनन- फानन में उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया है। उधर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने रामदास सोरेन को एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाने का निर्देश दिया है। इधर शिक्षा मंत्री की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही उनके समर्थक और पार्टी के नेता टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और पोटका विधायक संजीव सरदार भी टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपाेलो अस्पताल ले जाया गया है जहां के बेहतर इलाज हो सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

डिमना मेन रोड पर शटर तोड़ ₹80 हजार की चोरी

जमशेदपुर के मानगो स्थित डिमना मेन रोड पर फल और ड्राई फ्रूट दुकान का शटर तोड़कर ₹80 हजार नकद चोरी कर ली गई। पुलिस आसपास के कैमरों की जांच कर रही है।

झारखंड : खूंटी में दो पोतों ने दादी की हत्या के बाद शव बोरे में बंद कर फेंका, तीन दिन बाद हुआ खुलासा

खूंटी, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। रनिया थाना क्षेत्र में दो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत