जमशेदपुर : झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन शनिवार तड़के घोड़ा बांधा स्थित अपने आवास के वॉशरूम में बेहोश होकर गिर गए। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
आनन- फानन में उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया है। उधर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने रामदास सोरेन को एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाने का निर्देश दिया है। इधर शिक्षा मंत्री की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही उनके समर्थक और पार्टी के नेता टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और पोटका विधायक संजीव सरदार भी टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपाेलो अस्पताल ले जाया गया है जहां के बेहतर इलाज हो सके।

