प्रयागराज : शरीर पर स्लोगन लिखकर और पेड़-पौधे लिए अनोखे अंदाज में लोगों को जागरूक कर रहा शख्स

प्रयागराज, 5 जून (आईएएनएस)। एक ओर जहां पूरे देश में पर्यावरण दिवस, पेड़ पौधे लगाकर या अन्य तरीकों से मनाया जा रहा है। वहीं, प्रयागराज में एक शख्स अनोखे तरीके से पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैला रहा है। यह शख्स अपने शरीर पर पर्यावरण संरक्षण संबंधी स्लोगन और पेड़-पौधे लिए पूरे शहर में भ्रमण कर रहा है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दारागंज इलाके में राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ दुकान जी का एक अनोखा प्रयास देखने को मिला। वह प्रयागराज के दारागंज की सड़कों पर घूम-घूम कर अपने गेटअप और स्लोगन के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने की सलाह दे रहे हैं। इतना ही नहीं, इनके साथ यहां के लोग भी जुड़कर साथ में उनकी यात्रा में शामिल होकर पेड़ लगाने और उसको सुरक्षित करने की सलाह दे रहे हैं।

वह लोगों से कह रहे हैं कि एक पेड़ जीवन के लिए लगाएं, ताकि आने वाले दिनों में ऑक्सीजन लेकर घूमने की जरूरत ना पड़े। इनका यह भी कहना है कि पेड़ की एक बच्चों की तरह देखभाल करें। विश्व पर्यावरण दिवस पर इन्हीं की यात्रा शहर के विभिन्न जगहों पर देखने को मिल रही है।

राजेंद्र तिवारी उर्फ दुकान जी ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “मैं लोगों से निवेदन करने निकला हूं। घर-घर जाकर निवेदन कर रहा हूं कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए एक पेड़ अवश्य लगाएं। जिस तरह से हमारी भूमि बंजर होती जा रही है और प्रकृति के साथ हम लोग जो खिलवाड़ कर रहे हैं, उसको बंद करना होगा नहीं तो आगे आने वाली युवा पीढ़ी को हम शुद्ध वायु नहीं दे पाएंगे।”

उन्होंने कहा कि शादी-ब्याह या किसी आयोजन में बुके की जगह एक पेड़ देना चाहिए। जिस तरह से पेड़ बढ़ेगा उसी तरह से परिवार बढ़ेगा। इसलिए घर से निकलकर एक पेड़ अवश्य लगाएं। ‘सांसें हो रही हैं कम, आओ एक पेड़ लगाएं हम’ स्लोगन के साथ अपील कर रहा हूं कि एक पेड़ अवश्य लगाएं।

प्रयागराज की रहने वाली अनामिका चौधरी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सांसे हो रही हैं कम, आओ हम सब मिलकर पेड़ लगाएं और धरती को बचाएं। आज पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। हम लोगों को चाहिए कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन एक पौधा जरूर रोपित करना चाहिए। लोग अपने लिए एक पौधा लगाकर उसे बड़ा वृक्ष बनाएं। हमको आना वाली पीढ़ी के लिए पेड़ को लगाना चाहिए। कहा जाता है कि एक पेड़ लगाना 100 पुत्र के समान है।

प्रयागराज के रहने वाले सुनील कुमार ने कहा कि कोरोना काल बीता है, जिस तरह से लोगों की सांसे रुकीं उसी को ध्यान में रखकर ‘सांसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम’ श्लोगन के साथ लोगों से अपील कर रहे हैं। अगर हम लोग अभी नहीं चेते और पेड़ को नहीं लगाया तो आगे आने वाली पीढ़ी के लिए बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। इसीलिए हम सब दारागंज के पुराने मुहल्ले में सभी लोगों से अपील कर रहे हैं कि अपने जन्मदिन, बच्चों के जन्मदिन और माता-पिता के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाएं।

एसडीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

परिवर्तन को स्थायी बनाने के लिए शिक्षा में बदलाव जरूरी : गोविंद देव गिरि महाराज

कोलकाता, 7 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने स्कूलों के इतिहास...

पूर्वी सिंहभूम : नौ प्रखंडों में SFC के गोदाम मैनेजर बदले, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को एजीएम का अतिरिक्त प्रभार

रिकॉर्ड और ऑनलाइन आंकड़ों का होगा मिलान, सुधरेगी खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था स्थानांतरित एजीएम को तत्काल प्रभाव से प्रभार सौंपने का एसएफसी डीएम का आदेश जमशेदपुर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, दिल्ली में 42 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। सोमवार से लागू हुई नई कीमतों के...

पश्चिम बंगाल : उत्तर हावड़ा के विधायक उमेश राय बन सकते हैं मंत्री, समर्थकों में जश्न का माहौल

कोलकाता, 31 मई (आईएएनएस)। उत्तर हावड़ा से भाजपा विधायक उमेश राय के मंत्री बनने की संभावना ने उनके समर्थकों और परिवार में खुशी की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत