बकरीद को लेकर झामुमो ने जिला प्रशासन से की विशेष तैयारियों की मांग, सौंपा मांग पत्र

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

मुख्य बिंदु:

• झामुमो ने जिला प्रशासन को सौंपा मांग पत्र
• मुस्लिम बहुल इलाकों में साफ-सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था की मांग
• सुरक्षा और सोशल मीडिया निगरानी बढ़ाने की अपील

जमशेदपुर – आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति ने जिला प्रशासन से विशेष तैयारियां सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी की ओर से प्रशासन को एक मांग पत्र सौंपा गया।

मांग पत्र में मुस्लिम बहुल मोहल्लों और बस्तियों में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाने की मांग की गई है। इसके साथ ही बकरीद के दिन 24 घंटे निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा जल संकट वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने की भी अपील की गई है।

झामुमो ने पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की मांग की है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने हेतु गोपनीय बल की व्यवस्था और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता जताई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ संदेशों पर तत्काल रोक लगाई जा सके।

पार्टी ने कहा कि जमशेदपुर समेत पूरा पूर्वी सिंहभूम जिला हमेशा से आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक रहा है। झामुमो ने भरोसा जताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से यह पर्व शांति और उल्लास के साथ संपन्न होगा तथा जिले में अमन-चैन बनाए रखने के लिए पार्टी हर संभव सहयोग करेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आंध्र प्रदेश की सिम्हाचलम पहाड़ी पर स्थित वह मंदिर, जहां भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए नारायण ने लिया था अवतार

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। वर्तमान में भगवान विष्णु को प्रिय पुरुषोत्तम मास चल रहा है। इस महीने में दान-पुण्य के साथ ही नारायण...

मिजोरम में असम राइफल्स ने 6.75 करोड़ रुपए की ड्रग्स और सोना जब्त किया, तीन गिरफ्तार

आइजोल, 25 मई (आईएएनएस)। मिजोरम में दो बड़े अभियानों में असम राइफल्स के जवानों ने लगभग 6.75 करोड़ रुपए मूल्य की ड्रग्स और सोना...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

पतरातू में ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

रामगढ़ के पतरातू में पुलिस ने 10.19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है।

बकरीद पर शांति और सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों से बचें : डीएसपी संजीव कुमार

पर्व के दौरान प्रतिबंधित पशु की बलि के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी जमशेदपुर : बकरीद पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत