September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

बकरीद पर शांति और सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों से बचें : डीएसपी संजीव कुमार

बकरीद पर शांति और सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों से बचें : डीएसपी संजीव कुमार

पर्व के दौरान प्रतिबंधित पशु की बलि के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी

जमशेदपुर : बकरीद पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से टेल्को में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के उप पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी के बाद अवशिष्ट अंगों का उचित तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रसाद वितरण के लिए शहर के एक स्थान से दूसरे स्थान तक कुर्बानी के अंश ले जाते समय उन्हें काले पॉलीथिन में पैक कर ले जाया जाए, ताकि असामाजिक तत्वों को अफवाह फैलाने का मौका न मिले।

डीएसपी संजीव कुमार ने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि सभी लोग खुद भी अफवाहों से दूर रहें और दूसरों को भी इससे बचाएं। उन्होंने मस्जिद समितियों से विशेष आग्रह किया कि नमाज के दौरान समाज के लोगों तक शांति और सौहार्द का संदेश जरूर पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि बकरीद त्याग और बलिदान का पर्व है, जिसे आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाकर समाज में मिसाल कायम की जाए।

बैठक में दंडाधिकारी अजय कुमार, थाना प्रभारी सह वरीय पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार समेत केंद्रीय शांति समिति के वरिष्ठ सदस्य नंदलाल सिंह मौजूद रहे। नंदलाल सिंह ने बैठक का संचालन करते हुए नव नियुक्त डीएसपी संजीव कुमार का परिचय सदस्यों से कराया। उन्होंने हाल ही में पूर्व डीएसपी सुनील कुमार चौधरी के स्थान पर पदभार ग्रहण किया है और यह उनकी पहली शांति समिति बैठक थी।

बैठक को पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष कल्याणी शरण, डी.डी. त्रिपाठी, इम्तियाज अहमद, संजीव रंजन, अमीर अली अंसारी, शाहिद परवेज और इशर अहमद समेत कई लोगों ने संबोधित किया। वहीं टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार त्रिवेदी ने बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था में सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में प्रदीप कुमार दास, दिलीप पांडेय, रितेश शरण, बीरेंद्र उपाध्याय, आलम ताज, लैला तिवारी, उपेंद्र तिवारी, बलदेव रजक, संजय तिवारी, राजा सिंह, सुभाष राय, राममूर्ति, अनिल प्रकाश और राजू खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading