DHANBAD SNATCHING CASE धनबाद में छिनतई गैंग का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-मोबाइल समेत कई सामान बरामद

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुई बड़ी छिनतई की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला जामताड़ा निवासी युवक से बाइक, लैपटॉप, मोबाइल और नगदी छीनने के साथ-साथ दो लाख रुपये की फिरौती मांगने से जुड़ा है।

मंगलवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना साहेबगंज रोड स्थित अपना अस्पताल के पास की है। यहां जामताड़ा के नारायणपुर निवासी इरफान अंसारी को तीन मोटरसाइकिल पर सवार 6-7 अपराधियों ने निशाना बनाया। अपराधियों ने पहले बाइक की किस्त फेल होने का बहाना बनाकर उसे रोका, फिर उसकी मोटरसाइकिल, लैपटॉप, मोबाइल और 22 हजार रुपये नगद छीन लिए।

घटना के बाद अपराधियों ने छीने गए सामान लौटाने के बदले पीड़ित से दो लाख रुपये की मांग की और 4 मई को रकम देने का दबाव बनाया। पीड़ित द्वारा गोविंदपुर पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाल बिछाकर चार आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों में रेहान अंसारी (फकीरडीह), फरदीन अंसारी (गायडेहरा), राजू अंसारी (भीतर गांव) और जावेद अंसारी (फकीरडीह) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक हुंडई i20 कार, तीन मोटरसाइकिल, लूटा गया लैपटॉप, सात मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Male elephant electrocuted to death in Chandil चांडिल वन क्षेत्र में करंट से नर हाथी की मौत, लटके तारों पर उठे सवाल

चांडिल : जिले कोल्हान में बीते एक सप्ताह में हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं बुधवार को करंट लगने...

BIHAR CABINET EXPANSION पटना में 7 मई को NDA का शक्ति प्रदर्शन, गांधी मैदान में सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार

भाजपा और जेडीयू के बीच 16-16 के फॉर्मूले पर बनी सहमति, सहयोगी दलों को 4 सीटें पटना: बिहार की राजनीति में 7 मई का दिन...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सारंडा जंगल में विस्फोट से हाथी गंभीर रूप से हुआ घायल

सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट से एक जंगली हाथी गंभीर घायल हुआ, वन विभाग रेस्क्यू में जुटा है और स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है।

OTC दवाओं का ज्यादा इस्तेमाल पड़ सकता भारी, दर्द से राहत नहीं, बन सकती गंभीर बीमारियों की वजह

बिना डॉक्टर की सलाह बार-बार दवा लेना खतरनाक, जानिए पैरासिटामोल से लेकर कफ सिरप तक के साइड इफेक्ट 7 OTC दवा खरीदने के लिए डॉक्टर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत