मानव-हाथी संघर्ष पर सरकार की योजना फेल, चाकुलिया और चांडिल में दो की मौत

जमशेदपुर/चाकुलिया: झारखंड में लगातार बढ़ रहे मानव-हाथी संघर्ष को रोकने के लिए बनाई गई सरकारी योजनाएं जमीन पर असरहीन साबित हो रही हैं। हालात यह हैं कि कोल्हान क्षेत्र में लगभग हर सप्ताह किसी न किसी की जान जा रही है, जबकि हाथियों की मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं। सोमवार को चांडिल और चाकुलिया में हुई अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत ने स्थिति की गंभीरता को फिर उजागर कर दिया है।

चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत अंतर्गत चौठिया गांव के बांधडीह टोला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना घटी। 75 वर्षीय दुलारी मुर्मू कच्ची सड़क से होकर कहीं जा रही थीं, तभी अचानक एक जंगली हाथी उनके सामने आ गया। हाथी ने उन पर हमला कर उन्हें पटक दिया और दांत से पेट फाड़ दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा घटनास्थल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। वन विभाग ने मृतका के पुत्र कुशल मुर्मू को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी है। साथ ही विभाग ने आश्वासन दिया है कि नियमानुसार शेष 3.5 लाख रुपये का मुआवजा तीन माह के भीतर दे दिया जाएगा। घटना के बाद गांव में हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर लोगों में डर और आक्रोश दोनों है।

सरकार की योजना पर सवाल
मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए झारखंड सरकार ने पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया और सरायकेला-खरसावां के चांडिल वनक्षेत्र में राज्य का पहला ‘एलीफेंट जोन’ विकसित करने की घोषणा की थी। इसके तहत करीब 2000 हेक्टेयर क्षेत्र में सुरक्षित गलियारा बनाने की योजना थी, जिसमें चाकुलिया और चांडिल में 1000-1000 हेक्टेयर का विशेष जोन विकसित किया जाना था।

चिह्नित क्षेत्रों में चाकुलिया के काशिया, दक्षिणाशोल, रूपुशकुंडी और सपधारा तथा चांडिल के बुरूडीह और छतरमा शामिल थे। इसके साथ ही हाथियों और इंसानों की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा कवच तैयार करने की भी योजना बनाई गई थी। हालांकि, जमीनी स्तर पर इस योजना का असर अब तक दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल: पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़ किया और इस मामले में दो लोगों...

मुसाबनी-डुमरिया दौरे पर उपायुक्त, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी; आम बागवानी लाभुक से किया संवाद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने मुसाबनी और डुमरिया प्रखंडों का दौरा कर विकास योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत