फर्जीवाड़े के आरोप से पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष सत्यपाल बेहरा बरी

CHAIBASA: कथित फर्जीवाड़ा मामले में भाजपा के पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष सत्यपाल बेहरा को अदालत से राहत मिली है। जगन्नाथपुर के जैतगढ़ निवासी बेहरा को वरीय प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया।

इस मामले को लेकर 10 जून 2020 को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आप्त सचिव बंशीधर दत्ता ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सत्यपाल बेहरा, अर्जुन मुंडा के नाम और मुहर (स्टांप) का दुरुपयोग कर लोगों को प्रभावित करता था और उनके नाम से डराता-धमकाता था।

मामले की जानकारी मिलने पर बंशीधर दत्ता ने पहले खुद जांच की थी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने का दावा करते हुए उन्होंने फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। हालांकि, सुनवाई के दौरान अदालत में पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके चलते सत्यपाल बेहरा को बरी कर दिया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में छात्र मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित

जमशेदपुर में छात्र मोर्चा ने सोनू ठाकुर को सम्मानित किया और कोल्हान विश्वविद्यालय में जमीन आवंटन व लंबित जांच पर गंभीर सवाल उठाए।

सारंडा जंगल में विस्फोट से हाथी गंभीर रूप से हुआ घायल

सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट से एक जंगली हाथी गंभीर घायल हुआ, वन विभाग रेस्क्यू में जुटा है और स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में कबूतरबाजी प्रतियोगिता, ₹50 हजार इनाम

जमशेदपुर में कबूतरबाजी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और विजेता को ₹50 हजार इनाम देने की घोषणा की गई।

बंगाल में थमा चुनावी शोर, दूसरे चरण के लिए मतदान 29 को, 1448 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला करेंगे 3.21 करोड़ मतदाता

West Bengal Assembly Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत