उल्लास के साथ स्वर्णरेखा घाट में मां बाघेश्वरी की प्रतिमा विसर्जित, सिंदूर खेला में झूमीं महिलाएं

जमशेदपुर। शहर में सुवर्ण बनिक समाज,प्रदेश,जिला एवं विभिन्न शाखा समितियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मां बाघेश्वरी देवी की तीन दिवसीय वार्षिक पूजा का समापन रविवार को विधि-विधान के साथ हुआ। बाराद्वारी स्थित समाज भवन में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का अंतिम दिन विशेष रूप से भावनात्मक और उत्साहपूर्ण रहा,जब श्रद्धालुओं ने मां की प्रतिमा का विसर्जन किया।

विसर्जन से पूर्व समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर ‘सिंदूर खेला’ की परंपरा निभाई,जिससे पूरे परिसर में उत्सव और उमंग का माहौल बन गया।

इसके पश्चात समाज के लोग जुलूस के रूप में स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंचे। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच ‘आसछे बोछोर आबार होबे’ के उद्घोष के साथ मां बाघेश्वरी देवी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ चंद्रा के नेतृत्व में समाज के कई प्रमुख सदस्य शामिल हुए। इनमें निताई दत्ता,संजय पोद्दार,धनंजय चंद्रा,समीर दत्ता, विजय चंद्रा,शंकर चंद्र,संजय दत्ता,सनोज चंद्र,शिशिर दत्ता,दुर्गा दत्ता,राजेश दत्ता,गणेश कोवाल और बिमल चंद्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ममता बनर्जी पर दिलीप घोष का तीखा तंज, बोले- ‘न पार्टी बची, न पार्टी ऑफिस’

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। ममता बनर्जी द्वारा हॉकर्स को...

बिहार : नए स्वरूप में सजेगा सोनपुर मेला, आमी मंदिर बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत