जमशेदपुर: सिदगोड़ा में चोरों ने टाटा स्टीलकर्मी के घर से नकद और जेवरात उड़ाए

जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अमल संघ के पास एक क्वार्टर में रविवार को चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने क्वार्टर नंबर एल-4/39 में रहने वाले टाटा स्टील के कर्मचारी राकेश कुमार झा के घर को निशाना बनाते हुए करीब 10 से 12 हजार रुपये नकद के साथ-साथ लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई जब राकेश कुमार झा अपने परिवार के साथ गांव में एक शादी और मुंडन समारोह में शामिल होने गए थे।

राकेश कुमार झा ने बताया कि घर की देखरेख की जिम्मेदारी एक परिचित व्यक्ति को सौंपी गई थी। रविवार सुबह वह घर को बंद कर अपनी ड्यूटी पर चला गया। इसी बीच चोरों ने सुनसान घर का फायदा उठाते हुए पीछे के दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घर में घुसते ही उन्होंने अलमारी को तोड़ा और उसमें रखे नकद और कीमती गहनों को समेटकर फरार हो गए। वारदात के तरीके से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर पहले से घर पर नजर रखे हुए थे और मौके का इंतजार कर रहे थे।

गांव से रविवार को जब राकेश कुमार झा वापस अपने घर लौटे तो दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी भी क्षतिग्रस्त हालत में थी। यह दृश्य देखकर वे सन्न रह गए और तुरंत सिदगोड़ा थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और घटना की जांच की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के मिलानी हॉल में रविवार को मेगा रक्तदान शिविर

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, द मिलानी, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 14 जून...

आरएसएस पर कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद, इंडी गठबंधन अवसरवाद से प्रेरित: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पंजीकरण को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत