जमशेदपुर में ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ आंदोलन तेज, अब खड़गपुर मंडल की ट्रेनों पर भी रहेगा फोकस

हर इलाके में बड़े स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाए
ट्रेनों की देरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए
जहां से ट्रेन लेट हो रही है, वहां धरना-प्रदर्शन हो
रेलवे की वेबसाइट पर लगातार शिकायत दर्ज की जाए
आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए सभी संगठनों को जोड़ा जाए

सीएम तक पहुंची आंदोलन की धमक, रेल मंत्री को ट्वीट किया
24 मई को घाटशिला में होगा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन
-17 को साकची, 18 को स्टार टॉकीज व 19 मई को मानगो में हस्ताक्षर अभियान चलेगा

जमशेदपुर : यात्री ट्रेनों की लगातार देरी से नाराज़ रेल यात्री संघर्ष समिति ने आंदोलन का दायरा बढ़ाते हुए अब खड़गपुर मंडल की ट्रेनों के खिलाफ भी मोर्चा खोलने का ऐलान किया है।

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति ने अपने आंदोलन को और तेज करने का फैसला लिया है। अब तक समिति चक्रधरपुर मंडल की ट्रेनों को लेकर आंदोलन कर रही थी, लेकिन अब खड़गपुर मंडल की देरी से चलने वाली ट्रेनों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इस सिलसिले में 24 मई को घाटशिला में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

यह निर्णय जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बारीडीह स्थित कार्यालय में आयोजित समिति की बैठक में लिया गया। समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह ने बताया कि आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन दिलाने के लिए 17 से 19 मई तक शहर के विभिन्न स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाए जाएंगे। 17 मई को साकची गोलचक्कर, 18 मई को स्टार टॉकीज के पास और 19 मई को मानगो स्थित एमजीएम अस्पताल के समीप अभियान आयोजित होगा।

बैठक में विधायक सरयू राय ने ट्रेनों की लेटलतीफी पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि कई ट्रेनें चांडिल तक समय पर पहुंचती हैं, लेकिन टाटानगर पहुंचते-पहुंचते 30 मिनट से लेकर 5 घंटे तक लेट हो जाती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस भी टाटानगर जंक्शन पर 30 मिनट देरी से पहुंची। उन्होंने कहा कि जब प्रीमियम ट्रेनों की यह स्थिति है, तो सामान्य ट्रेनों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि कई ट्रेनें चांडिल तक समय पर आईं, लेकिन टाटानगर पहुंचने में 30 से 49 मिनट की देरी हुई, जबकि बंबई मेल घंटों लेट रही। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि जनहित में चलाया जा रहा है।

सरयू राय ने कहा कि रेलवे बोर्ड भी इस आंदोलन को लेकर चिंतित है, क्योंकि इससे उसकी साख प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि 2017 के बाद देश में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से विस्तार हुआ, लेकिन आदित्यपुर से सलगाजुड़ी तक तीसरी लाइन का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो पाया है। अगर अभी काम शुरू किया जाए, तो इसे पूरा होने में 8 से 9 महीने लग सकते हैं।

समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह ने कहा कि यह लंबी लड़ाई है और इसमें धैर्य जरूरी है। उन्होंने कहा कि समिति किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं चाहती, बल्कि सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहती है कि ट्रेनें समय पर चलें और समय पर पहुंचें।

जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने इसे जन आंदोलन बताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन की गूंज राज्य सरकार तक पहुंच चुकी है और मुख्यमंत्री ने भी इस मुद्दे पर रेल मंत्री को ट्वीट किया है।

वरीय जदयू नेता आफताब अहमद सिद्दिकी, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह और अन्य नेताओं ने भी ट्रेनों की देरी को आम लोगों की बड़ी समस्या बताते हुए इसमें सुधार की मांग की। मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने आंदोलन को सही दिशा में बताते हुए संयम बरतने की सलाह दी।

घाटशिला के नगर पार्षद करण सिंह ने कहा कि ट्रेन लेट होने से छात्रों की पढ़ाई और मजदूरों की रोजी-रोटी प्रभावित होती है। वहीं, अन्य वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन का असर दिखने लगा है और कुछ ट्रेनों के परिचालन में सुधार भी हुआ है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Census 2027- DEMAND FOR ‘SARNA DHARMA CODE’ INTENSIFIES : सरना धर्म कोड’ की मांग तेज, सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगामी जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार से अहम मांग उठाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को...

मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने दिल्ली में कई केन्द्रीय मंत्रियाें से की मुलाकात,राज्य के समग्र विकास पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। बिहार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सक्रियता राज्य की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सिवान में भाजपा नेता के भांजे की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

सिवान : बिहार पुलिस एक्शन में है। बीते दस दिनों में तीन एनकाउंटर काे अंजाम देकर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि...

बंगाल चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 142 सीटों पर मतदान शुरू, भवानीपुर बनी सबसे बड़ी जंग

सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत