साकची : टाटा स्टील क्वार्टर में गैस सिलेंडर में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान के समीप टाटा स्टील के एक क्वार्टर में रविवार को गैस सिलेंडर में आग लगने की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना के दौरान गैस रिसाव के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना में किचन के अंदर रखे सारे सामान जल गए और एक बिल्ली बच्चे की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्वार्टर के अंदर रखे गैस सिलेंडर के नोजल के पास अचानक रिसाव शुरू हो गया, जिसके बाद आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और तुरंत इसकी सूचना टाटा स्टील फायर ब्रिगेड को दी गई।

सूचना मिलते ही टाटा स्टील फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायरमैनों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर गैस सिलेंडर को बाहर निकालकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

इस संबंध में टाटा स्टील फायर ब्रिगेड के पदाधिकारी महताब आलम ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि सिलेंडर के नोजल के पास लीकेज होने के कारण आग लगी थी, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन समय रहते नियंत्रण पा लिया गया।

घटना के दौरान गैस के प्रभाव और आग की चपेट में आने से एक बिल्ली बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। किचन के अंदर रखे सारे सामान जल गए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिरसानगर PM आवास योजना में देरी पर बवाल, लाभार्थियों ने विधायक सरयू राय से लगाई गुहार

--200 से अधिक लाभार्थियों ने उठाई आवाज--किराया और EMI की दोहरी मार से परेशान लोग--JUDCO हैंडओवर में देरी बनी बड़ी बाधा--6 मई को गृह...

Census 2027- DEMAND FOR ‘SARNA DHARMA CODE’ INTENSIFIES : सरना धर्म कोड’ की मांग तेज, सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगामी जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार से अहम मांग उठाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

राजनगर में तेज रफ्तार का कहर : आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो नाबालिग गंभीर

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में नेटो मेला देखकर लौट रहे दो नाबालिग बाइक सवारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर...

Jamshedpur’s Siddheshwari Shamshan Kali Temple सिद्धेश्वरी शमशान काली मंदिर बना आस्था का केंद्र, रोज उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

जमशेदपुर। शहर का प्रसिद्ध श्री श्री सिद्धेश्वरी शमशान काली माता मंदिर आज श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां प्रतिदिन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत