जमशेदपुर में ब्राउन शुगर केस का फरार आरोपी गिरफ्तार, 13 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा

JAMSHEDPUR NEWS जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर 29 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार आरोपी मो. ईमरान (46) को गिरफ्तार कर लिया।

नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जुगसलाई फाटक के पास छापेमारी कर उसे दबोचा। आरोपी जुगसलाई थाना कांड संख्या 21/2025 (27 फरवरी 2025) में वांछित था, जिसमें एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। वह पिछले करीब 13 महीनों से फरार चल रहा था।

इस मामले में पुलिस पहले ही 143 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ मुख्य आरोपी अब्दुल हामिद समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। इसके अलावा, दो अन्य आरोपियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किए जाने के बाद इस केस में रिमांड पर लिया गया था। अब तक कुल 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।

पूरक जांच के दौरान मो. ईमरान ही एकमात्र फरार आरोपी बचा था, जिसकी गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने इस केस में अहम कड़ी जोड़ ली है। आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नीट री-टेस्ट की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर अन्नामलाई ने उठाए सवाल, बोले- छात्रों पर बढ़ेगा परीक्षा का दबाव

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने 21 जून को दोबारा होने वाली नीट परीक्षा को लेकर...

नीट यूजी 2026 की निष्पक्षता के लिए केंद्र का सख्त कदम, 22 जून तक ‘टेलीग्राम’ पर अस्थायी रोक

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक बड़े कदम के तहत, केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सेलम यौन उत्पीड़न मामला: कनिमोझी ने की सख्त कार्रवाई की मांग, टीवीके ने आरोपी से पल्ला झाड़ा

चेन्नई, 13 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के सेलम में सामने आए कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर डीएमके की उप महासचिव और सांसद कनिमोझी ने...

झारखंड भाजपा : प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी, देखें 19 नेताओं के नाम व मोबाइल नंबर

-भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान, 19 नेताओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी _ राजनीतिक चुनौतियों के लिए भाजपा तैयार, नई प्रवक्ता सूची जारी _झारखंड भाजपा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत