स्वर्णरेखा नदी में हजारों मछलियों की मौत, जांच की मांग

जमशेदपुर। शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली स्वर्णरेखा नदी एक बार फिर चिंताजनक स्थिति में नजर आई,जब डोबो पुल के नीचे हजारों की संख्या में मृत मछलियां पाई गईं। रविवार तड़के करीब तीन बजे मछुआरे जब नदी में मछली पकड़ने पहुंचे,तो उन्हें बिना जाल के ही मछलियां हाथ लगने लगीं,लेकिन सभी मछलियां मृत थीं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मृत मछलियां लेकर जाने लगे।

घटना की जानकारी मिलने पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि तब तक अधिकांश मछलियां लोग ले जा चुके थे और कुछ ही मृत मछलियां वहां बची थीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मछलियों का मरना गंभीर पर्यावरणीय खतरे का संकेत है।

सरयू राय ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत के बाद बताया कि जहां मछलियां मरी मिली हैं,उसके पास से एक सीवेज नाला गुजरता है,जो सोनारी क्षेत्र की ओर से आ रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व यहां जल शोधन के लिए कुंड बनाए गए थे,लेकिन वे अब बेकार होकर गंदगी के स्रोत बन गए हैं। इन कुंडों में जमा गंदा पानी सीधे नदी में गिर रहा है,जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है।

उन्होंने आशंका जताई कि सीवेज के साथ कोई जहरीला या दूषित पदार्थ नदी में मिल रहा है,जिसके कारण मछलियों की मौत हो रही है। नदी के आसपास बड़ी मात्रा में उगी जलकुंभी भी इस बात का संकेत है कि पानी में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ चुका है।

विधायक ने कहा कि शहर की गंदगी सीधे नदी में बहाई जा रही है,जो न सिर्फ जलीय जीवों के लिए बल्कि आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनती जा रही है। उन्होंने चिंता जताई कि इसी पानी का उपयोग लोग नहाने जैसे कार्यों में कर रहे हैं,जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

सरयू राय ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,टाटा स्टील और नगर निकाय से इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच के बाद सच्चाई को सार्वजनिक किया जाना चाहिए,ताकि लोगों को मछलियों की मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।-

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिरसानगर PM आवास योजना में देरी पर बवाल, लाभार्थियों ने विधायक सरयू राय से लगाई गुहार

--200 से अधिक लाभार्थियों ने उठाई आवाज--किराया और EMI की दोहरी मार से परेशान लोग--JUDCO हैंडओवर में देरी बनी बड़ी बाधा--6 मई को गृह...

Census 2027- DEMAND FOR ‘SARNA DHARMA CODE’ INTENSIFIES : सरना धर्म कोड’ की मांग तेज, सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगामी जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार से अहम मांग उठाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मजदूर दिवस: संघर्ष और अधिकारों की कहानी

1 मई को मनाया जाने वाला मजदूर दिवस श्रमिकों के अधिकारों, उनके ऐतिहासिक संघर्षों और वैश्विक एकजुटता का प्रतीक है, जिसकी शुरुआत 1886 के आंदोलन से जुड़ी है।

राजनगर में तेज रफ्तार का कहर : आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो नाबालिग गंभीर

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में नेटो मेला देखकर लौट रहे दो नाबालिग बाइक सवारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत