जमशेदपुर : दिनदहाड़े फायरिंग मामले में दो बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह स्थित कुरैशी मुहल्ले में रविवार दोपहर को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने गामा होटल के पास पहुंचकर हवाई फायरिंग की, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में गोरा नामक एक अपराधी का नाम भी सामने आ रहा था। फायरिंग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। होटल संचालक की निशानदेही और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपितों को दबोचा। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने कपाली इलाके में भी छापेमारी की। फिलहाल गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है और फायरिंग के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी अशोक दुबे का कहना है कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा और मामले में आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा के लिए रांची-हावड़ा परीक्षा स्पेशल ट्रेन, अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत

जमशेदपुर/रांची : पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची और हावड़ा...

एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पूरे सप्ताह राहत के आसार; बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी

नोएडा, 12 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत