साकची स्ट्रेट माइल रोड में गैस रिसाव से भीषण आग, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर में लाखों का नुकसान

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र स्थित स्ट्रेट माइल रोड पर रविवार दोपहर एक आवासीय क्वार्टर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह रसोईघर में गैस सिलेंडर से हुए रिसाव को बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर का सामान धू-धू कर जलने लगा।

यह घटना टाटा स्टील कर्मी आसिफ अली के क्वार्टर नंबर 98 में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 1:30 बजे किचन से धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद आग की तेज लपटें फैलने लगीं। स्थिति बिगड़ते देख परिवार के सदस्य शोर मचाते हुए बाहर निकले और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आग तेजी से फैलकर रसोई से सटे कमरों तक पहुंच गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही टाटा स्टील फायर ब्रिगेड और झारखंड अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

इस हादसे में घर के अंदर रखा फ्रिज, फर्नीचर, गद्दे, कपड़े और रसोई का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। गृहस्वामी आसिफ अली के अनुसार करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है, हालांकि अंतिम आकलन अभी बाकी है।

राहत की बात यह रही कि दमकल कर्मियों ने समय रहते जलते गैस सिलेंडर और अन्य ज्वलनशील सामान को बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया, जिससे आसपास के घरों, कमरों और खड़ी मोटरसाइकिलों को सुरक्षित बचाया जा सका।

घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

खराब सड़कों और फुटपाथों पर तेजस्वी सूर्या का हमला, ‘ओपन स्ट्रीट्स बेंगलुरु’ अभियान शुरू करने की मांग

बेंगलुरु, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु की जर्जर सड़कों, गड्ढों और बदहाल फुटपाथों को लेकर राज्य...

मौसम : राजस्थान में अगले 4-5 दिन भारी, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर, 15 जून (आईएएनएस)। राजस्थान में अगले 4–5 दिनों तक आंधी और बारिश की गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत