गढ़वा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, चश्मा पहनाने की जिद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

GARHWA NEWS : झारखंड के गढ़वा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली विवाद ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात के दौरान दूल्हे को जबरन चश्मा पहनाने की जिद इतनी बढ़ गई कि एक युवक की जान चली गई। यह घटना धुरकी थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव की है।

जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल को दक्षिणी सोनडीहा निवासी धर्मन यादव के घर से डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव बारात गई थी। जनवास में दूल्हा दीपक यादव अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बैठा था, जहां हंसी-मजाक चल रहा था। इसी दौरान दूल्हे के रिश्ते में मामा लगने वाले रविंद्र यादव ने दूल्हे को जबरन काला चश्मा पहनाने की जिद शुरू कर दी। दूल्हे द्वारा मना करने के बावजूद वह नहीं माना।

इस दौरान मुकेश यादव नामक युवक ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि दूल्हे की मर्जी के बिना उसे परेशान न किया जाए। इस बात पर रविंद्र भड़क गया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। हालांकि, अन्य बारातियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।

लेकिन कुछ देर बाद रविंद्र ने मौका पाकर मुकेश पर हमला कर दिया। उसने मुकेश की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने आरोपी रविंद्र यादव (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश निवासी) के खिलाफ धुरकी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

एक मामूली जिद से हुई इस हत्या ने समाज में बढ़ती हिंसा और असहिष्णुता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: बेतिया में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान में बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित...

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाके में भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बांग्लादेशी नागरिक...

झारखंड : खूंटी में गैरेज संचालक को घर से अगवा कर पत्थर से कूचकर मार डाला

खूंटी, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल गैरेज संचालक राधेश्याम साहू उर्फ राधे मिस्त्री (44) की अपहरण...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत