fish found dead in the Swarnarekha River स्वर्णरेखा नदी में हजारों मछलियां मृत मिलीं, सीवेज प्रदूषण पर उठे सवाल

jamshedpur जमशेदपुर में मछलियों के मरने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते महीने दो अलग-अलग स्थानों पर मछलियों के मरने के बाद रविवार को डोबो पुल के नीचे स्वर्णरेखा नदी में हजारों मृत मछलियां पाई गईं। सुबह करीब तीन बजे जब मछुआरे मछली पकड़ने पहुंचे, तो बिना जाल के ही मछलियां उनके हाथ में आ गईं, लेकिन सभी मछलियां मृत थीं।

इस घटना की सूचना जनता दल (यू) के सोनारी मंडल अध्यक्ष चुन्नू भूमिज ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को दी। मौके पर पहुंचने तक अधिकांश लोग मृत मछलियां लेकर जा चुके थे और कुछ ही मछलियां वहां बची थीं।

स्थिति का जायजा लेने के बाद सरयू राय ने कहा कि बड़े पैमाने पर मछलियों की मौत हुई है और लोगों में मृत मछलियां ले जाने की होड़ लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर मछलियां मिलीं, उसके पास ही सोनारी की ओर से आने वाला एक सीवेज नाला है। करीब पांच साल पहले यहां बनाए गए कुंड अब गंदगी का स्रोत बन चुके हैं और उनमें जमा दूषित पानी सीधे नदी में मिल रहा है।

उन्होंने आशंका जताई कि सीवेज के जरिए किसी जहरीले या दूषित पदार्थ के नदी में पहुंचने से मछलियों की मौत हुई है। आसपास बड़ी मात्रा में उगी जलकुंभी भी प्रदूषण की ओर इशारा कर रही है, जो आमतौर पर गंदे पानी में पनपती है।

सरयू राय ने कहा कि शहर की गंदगी सीधे स्वर्णरेखा नदी में गिर रही है, जिससे न सिर्फ जलीय जीवन प्रभावित हो रहा है बल्कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, टाटा स्टील और नगर निकाय से मामले की जांच कर कारणों का खुलासा करने की मांग की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

यूपी चुनाव से पूर्व राम कृपाल यादव का बड़ा दावा, समाजवादी पार्टी में भी हो सकती है बड़ी टूट

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने जी7 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत