जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास

JAMSHEDPUR के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी में 26 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:12 बजे हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व और पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

जांच के दौरान जुगसलाई थाना में दर्ज सन्हा के आधार पर घटना की पुष्टि की गई। इसके बाद लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी शेख अफरीदी उर्फ खदबद (19) को काबुली नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गरीब नवाज कॉलोनी का ही रहने वाला है और अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री से जुड़े एक संगठित गिरोह से उसके संबंध सामने आए हैं।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की है। साथ ही उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से फायरिंग में इस्तेमाल किए गए दो खोखा भी जब्त किए गए हैं।

इस मामले में जुगसलाई थाना कांड संख्या 33/2026, दिनांक 27 अप्रैल 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2025 में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत जुगसलाई थाना में मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में सघन चेकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद

JAMSHEDPUR में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा...

फर्जीवाड़े के आरोप से पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष सत्यपाल बेहरा बरी

CHAIBASA: कथित फर्जीवाड़ा मामले में भाजपा के पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष सत्यपाल बेहरा को अदालत से राहत मिली है। जगन्नाथपुर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मौज-मस्ती के इरादे से गम्हरिया बैराज में नहाने गए 5 छात्रों में एक की डूबकर मौत

बगैर सूचना निकले थे स्कूल से, मृतक फरहाद रहमान आंध्रा स्कूल में 12वीं कक्षा का था छात्र गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया स्थित गंजिया बैराज...

Bengal elections: पहले चरण में 91.78% मतदान, आजादी के बाद रिकॉर्ड

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में मतदाताओं ने रिकॉर्ड भागीदारी दिखाई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अनुसार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत