ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर भव्य आयोजन, चम्पाई सोरेन ने संथाली शिक्षा पर दिया जोर

RAJNAGAR सरायकेला-खरसावां जिले के गामदेसाई (राजनगर) में संथाली भाषा की ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने प्राथमिक स्तर से संथाली भाषा में शिक्षा शुरू करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में झारखंड में संथाली समेत सभी आदिवासी एवं स्थानीय भाषाओं में प्राथमिक शिक्षा की पहल की गई थी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया। उनका मानना है कि ओलचिकी लिपि में शुरुआती शिक्षा देने से भाषा और साहित्य दोनों को मजबूती मिलेगी।

चम्पाई सोरेन ने कहा कि अपनी माटी, भाषा, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव ही आदिवासी समाज की असली पहचान है। उन्होंने चिंता जताई कि बाहरी प्रभावों और सामाजिक चुनौतियों के बीच अपनी जड़ों को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि समाज का अस्तित्व सुरक्षित रह सके।

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि लंबे संघर्ष के बाद साल 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया था। साथ ही, वर्तमान में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा संसद की कार्यवाही का संथाली भाषा में अनुवाद भी कराया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस वर्ष केंद्र सरकार ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी समारोह मना रही है। इस अवसर पर भारत सरकार ने पंडित रघुनाथ मुर्मू के सम्मान में 100 रुपये का स्मारक सिक्का और एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने उत्साह के साथ इस आयोजन में भाग लिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

21 जून को नौसेना को मिलेगा बड़ा तोहफा, पीएम मोदी एक साथ शामिल करेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना नीले समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए लगातार स्वदेशी युद्धपोतों को बेड़े में शामिल कर रही...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत