रांची : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सूबे के सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
x पर अपने पाेस्ट में कहा है कि हमारे श्रमिक साथी अपनी मेहनत, समर्पण और संघर्ष के बल पर राज्य और देश की अर्थव्यवस्था के पहियों को निरंतर गति देते हैं।
कठिन से कठिन परिस्थितियों में—चाहे वह कोविड काल हो या देश की सीमाओं पर चुनौतीपूर्ण हालात में सड़क निर्माण जैसे कठिन कार्य—उन्होंने हर मोर्चे पर अदम्य साहस और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।
झारखंड सरकार श्रमिकों के सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा और समग्र कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और रोजगार से जुड़ी अनेक योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
देश-विदेश में कार्यरत श्रमिक साथियों की सुरक्षा और सहायता के लिए सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी इसी तरह उनका सहयोग करती रहेगी।
आइए, इस अवसर पर हम सभी श्रमिकों के सम्मान, उनके अधिकारों की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लें।
एक बार फिर सभी श्रमिक साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।

