जमशेदपुर के मानगो में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से उड़ती धूल पर फूटा गुस्सा, लोगों ने मशीनें और अभियंताओं को बांधा

जमशेदपुर। मानगो स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (एनएच-33) पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। निर्माण स्थल से लगातार उड़ रही धूल ने आसपास रहने वाले लोगों, दुकानदारों और राहगीरों का जीवन बेहद कठिन कर दिया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कुछ ही फीट की दूरी तक देख पाना मुश्किल हो रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। दुकानदारों, टेंपो चालकों, ठेला और खोमचा लगाने वालों का कहना है कि दिनभर उड़ती धूल के कारण उनका रोजगार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है, ग्राहक कम हो गए हैं और कई दुकानदारों को मजबूरी में अपनी दुकानें बंद करनी पड़ी हैं। बालीगुमा से पारडीह तक का पूरा इलाका धूल की मोटी परत से ढका रहता है, जिससे आम लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार निर्माण एजेंसी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर न तो नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा था और न ही सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था, जिससे हालात लगातार बिगड़ते गए।रविवार को स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय लोग निर्माण स्थल पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मोटी रस्सी से वहां मौजूद मशीनों और अभियंताओं को बांध दिया और निर्माण कार्य पूरी तरह ठप करवा दिया। अचानक हुए इस प्रदर्शन से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।निर्माण कार्य रुकने की सूचना मिलते ही संबंधित निर्माण एजेंसी और एनएचएआई के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पानी के टैंकर मंगवाए और निर्माण स्थल पर छिड़काव शुरू कराया। अधिकारियों ने स्थिति को शांत करने और लोगों को राहत दिलाने की कोशिश की। विकास सिंह ने कहा कि एनएच-33 के किनारे रहने वाले लोगों का जीवन धूल की वजह से बदहाल हो चुका है, लेकिन जनप्रतिनिधियों को इसकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने स्थानीय सांसद और विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वे एक बार अपनी गाड़ी का शीशा खोलकर पारडीह से बालीगुमा तक सफर करें, तो उन्हें आम जनता की परेशानी का वास्तविक अंदाजा हो जाएगा।उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक स्थानीय लोगों को इस समस्या से स्थायी राहत नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में शिव साहू, सुदामा भारती, भरत लाल, पप्पू सिंह, श्याम लाल, नगेंद्र सिंह, शिव कुमार, अरुण यादव, निर्मल तिवारी, विकास पांडेय, सरवन सिंह, शिवा कर्मकार, कमल मुखर्जी (दादू चाय वाले), अंसार खान, संतोष यादव, मुन्ना यादव, तिनका चौधरी, धीरज सिंह, मुन्ना सिंह, अमित सिंह, राजा सिंह, शंकर सिंह, महेश सिंह, राम स्वरूप, तेजस्वी यादव, प्रभु यादव, सुनील तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जेडीयू ने कई मोर्चों पर विपक्ष को घेरा, एनडीए की बैठक को एकता का प्रदर्शन बताया

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बुधवार को विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा।...

ममता-अभिषेक की कार्यशैली से कार्यकर्ता नाराज, टीएमसी में स्वाभिमानी नेता नहीं रह सकता: आरपी सिंह

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भाजपा के प्रवक्ता आरपी सिंह ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को सीआईडी के सामने पेश होने को सही बताया।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत