सिवान में भाजपा नेता के भांजे की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

सिवान : बिहार पुलिस एक्शन में है। बीते दस दिनों में तीन एनकाउंटर काे अंजाम देकर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि जघन्य अपराध में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। बिहार के सिवान जिले में पूर्व एमएलसी और भाजपा नेता मनोज सिंह के भांजे की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है।

जानकारी के मुताबिक, 29 अप्रैल को नगर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास रोड रेज की घटना के दौरान बदमाशों ने हर्ष सिंह और उनके बहनोई पर फायरिंग कर दी थी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हर्ष सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके बहनोई का उपचार अभी जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच तेज कर दी थी। इससे पहले एक आरोपी को “हाफ एनकाउंटर” में घायल कर गिरफ्तार किया गया था। वहीं, रविवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी सोनू यादव मारा गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान मुठभेड़ हुई। फिलहाल पूरे मामले में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

एक्शन में पुलिस

सिवान के नगर थाना पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में तकनीकी जांच के आधार पर हत्या में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया। इसके साथ ही चालक सुनील यादव, जो हुसैनगंज के खरसंडा का रहने वाला है, उसे भी सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। बारिश के दौरान मामली विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

VIVEK VIHAR FIRE NEWS विवेक विहार अग्निकांड : चार मंजिला इमारत में भीषण आग, 9 की मौत, डेढ़ साल का मासूम समेत एक ही...

NEW DELHI नई दिल्ली के पूर्वी इलाके विवेक विहार में रविवार तड़के एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से कम से...

BENGAL ELECTION फाल्टा में सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान का आदेश, 21 मई को होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोपों के बाद सभी 285 बूथों पर पुनर्मतदान कराने...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के धातकीडीह में लिफ्ट गिरने से महिला गंभीर, टीएमएच के सीसीयू में चल रहा इलाज, हालत गंभीर

JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धातकीडीह में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट अचानक गिर गई।...

बीटीपीएस पर फिर लगा दामोदर को प्रदूषित करने का आरोप, सरयू राय ने कार्रवाई की मांग की

बीटीपीएस की लापरवाही से फिर दामोदर प्रदूषित, पाइपलाइन फटने से जहरीला बहिस्राव नदी में दूषित पानी ऐश पौंड से ही नदी में छोड़ा जा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत