September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज के चेयरमैन डॉ. सुब्रत कुमार विश्वास का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज के चेयरमैन डॉ. सुब्रत कुमार विश्वास का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

जमशेदपुर : शहर के सालबनी स्थित स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज के चेयरमैन डॉ. सुब्रत कुमार विश्वास का गुरुवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत, कॉलेज परिवार और उनके मित्रों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

शुक्रवार को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके परिजन, मित्र, शुभचिंतक, कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

डॉ. विश्वास अपने पीछे पत्नी, बेटी और दामाद सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। साकची स्थित बंगाल क्लब के समीप रहने वाले डॉ. विश्वास लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज के विकास और विस्तार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके नेतृत्व में कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।

कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी उनके मार्गदर्शन और सहयोग को याद करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। उनके निधन से न केवल कॉलेज परिवार बल्कि सुबह की सैर के दौरान उनके साथ समय बिताने वाले मित्रों में भी शोक व्याप्त है। सभी ने उन्हें एक सरल, मिलनसार और शिक्षाविद् व्यक्तित्व के रूप में याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading