रांची में टीपीसी के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

ओरमांझी में 10 लाख रंगदारी मांगने वाले दो उग्रवादी धराए

पुलिस ने हथियार और आपत्तिजनक सामान किया बरामद

कई जिलों में लेवी वसूली व अन्य आपराधिक वारदात का खुलासा

RANCHI NEWS झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने टीपीसी संगठन के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

मामला ओरमांझी थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यवसायी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान ईरबा गोलचक्कर के पास संदिग्ध स्थिति में खड़े दो युवकों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समरित गंझू उर्फ मलिंगा और सोनू उरांव उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से देशी कट्टा, मैगजीन, मोबाइल फोन और सिम कार्ड समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे रांची के अलावा हजारीबाग, रामगढ़ और चतरा के व्यवसायियों को धमकाकर लेवी वसूलते थे।

फिलहाल पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

बिहार: सीआरपीएफ और पुलिस ने नक्सल प्रभावित गया में हथियार बरामद किए

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने बिहार के गया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। लुतुआ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत