सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में निर्माणाधीन प्लांट में दर्दनाक हादसा, 20 फीट ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत

ADITYAPUR सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन जयसवाल एंटरप्राइजेज प्लांट में काम के दौरान दो मजदूर ऊंचाई से गिरकर जान गंवा बैठे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अन्य मजदूरों में दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, दोनों मजदूर करीब 20 फीट की ऊंचाई पर निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर पड़े। गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान गम्हरिया के नीलडूंगरी निवासी रामू मुर्मू (30) और लखींद्र हांसदा (28) के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

सहकर्मी मजदूरों ने आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी। उनका कहना है कि ऊंचाई पर काम के बावजूद उन्हें सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। मजदूरों का मानना है कि यदि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने कंपनी से उचित मुआवजा और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि आदित्यपुर समेत कई इलाकों में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी आम हो गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

तापमान बढ़ने के साथ तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अनुमान

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमएसी) ने सोमवार को तमिलनाडु के कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ मध्यम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत