WEST BENGAL VIOLENCE बंगाल में जीत के जश्न के बीच भड़की हिंसा, टीएमसी दफ्तरों में तोड़फोड़ और आगजनी

टॉलीगंज और हावड़ा में सबसे ज्यादा बवाल, कई दफ्तर बने निशाना, प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ा दी सुरक्षा,

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद एक बार फिर राजनीतिक तनाव हिंसा में बदल गया है। राज्य के टॉलीगंज, हावड़ा व मुर्शिदाबाद समेत कई इलाकों में तृणमूल कांग्रेस के दफ्तरों को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं।

सोमवार को पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट हिंसा की घटनाएं सामने आईं, जहां भीड़ ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई पार्टी कार्यालयों पर हमला कर नुकसान पहुंचाया। यह घटनाएं उस समय शुरू हुईं जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता राज्य में पार्टी की जीत का जश्न मना रहे थे।

पुलिस के अनुसार, दोपहर बाद से टॉलीगंज, बारुईपुर, कमरहटी, बारानगर, बहरामपुर, हावड़ा और कस्बा जैसे इलाकों में टीएमसी के दफ्तरों को निशाना बनाया गया। कई जगहों पर कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

टॉलीगंज के बिजयगढ़-नेताजी नगर इलाके में हिंसा की सबसे ज्यादा घटनाएं दर्ज की गईं। यहां टीएमसी उम्मीदवार और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास के चुनाव कार्यालय में उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ में शामिल लोग टूटे हुए होर्डिंग्स को लात मारते हुए वहां से निकलते देखे गए।

इसी तरह रूबी क्रॉसिंग स्थित टीएमसी पार्षद सुशांत घोष के कार्यालय में भी भाजपा के झंडे लिए लोगों ने उत्पात मचाया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भाजपा पर निशाना साधा। पार्टी ने आरोप लगाया कि सत्ता में आते ही भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है और उनके समर्थकों ने मुर्शिदाबाद में पार्टी कार्यालय पर हिंसक हमला किया। टीएमसी ने कहा कि यह घटनाएं भाजपा की अराजक राजनीति को दर्शाती हैं।

वहीं, पुलिस ने प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है और हालात पर काबू पाने की कोशिश जारी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, हालांकि कई इलाकों में अब भी तनाव बना हुआ है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गोविंदपुर में लॉन्च होने जा रहा “दयाल स्काईलाइन”, आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी लग्जरी लिविंग की तस्वीर

जमशेदपुर : शहर के तेजी से विकसित हो रहे गोविंदपुर-खैरबनी क्षेत्र में “दयाल स्काईलाइन” प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। अत्याधुनिक सुविधाओं...

वर्कर्स कॉलेज में कला-विज्ञान संकाय बंद करने पर विरोध

जमशेदपुर के वर्कर्स कॉलेज में कला और विज्ञान संकाय बंद करने के फैसले के खिलाफ अभाविप ने प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन से निर्णय वापस लेने की मांग की।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

MAMTA BANERJEE REFUSES TO RESIGN हार के बाद भी इस्तीफे से इनकार, ममता बनर्जी के रुख से सियासी घमासान

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने 15 साल पुरानी तृणमूल कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया है। मंगलवार...

सिदगोड़ा में बंद क्वार्टर में दिनदहाड़े चोरी, नकदी और जेवरात लेकर फरार, घर वाले शादी समारोह में शामिल होने गए थे गांव

जमशेदपुर : शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत