August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

बंगाल में 9 मई को पहली बार बनेगी भाजपा की सरकार, नए मुख्यमंत्री के ऐलान पर टिकी सबकी नजर

बंगाल में 9 मई को पहली बार बनेगी भाजपा की सरकार, नए मुख्यमंत्री के ऐलान पर टिकी सबकी नजर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी राज्य में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। जानकारी के मुताबिक 9 मई को कोलकाता के परेड ग्राउंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है। मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन जारी है और जल्द ही नेता के नाम का ऐलान होने की संभावना है।

राज्य में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से 77 केंद्रों पर शुरू हुई। कुल 294 सीटों में से 293 सीटों पर मतगणना हुई, जबकि दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा सीट पर चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान का आदेश दिया है। इस सीट पर 21 मई को मतदान और 24 मई को मतगणना होगी।

मतगणना प्रक्रिया को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए इस बार केंद्रों की संख्या घटाकर 77 कर दी गई, जो 2021 में 108 और 2016 में 90 थी।

चुनाव परिणामों में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर बड़े उलटफेर देखने को मिले। नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया। सोनारपुर दक्षिण सीट पर भाजपा की उम्मीदवार रूपा गांगुली ने तृणमूल कांग्रेस के लंबे वर्चस्व को समाप्त किया।

इसके अलावा, माल सीट से भाजपा के सुकरा मुंडा और सिलीगुड़ी से शंकर घोष ने बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने भी कई सीटों पर अपना प्रभाव बनाए रखा और कुछ क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन किया।

अब सबकी नजर 9 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह और नए मुख्यमंत्री के ऐलान पर टिकी हुई है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading