Doctor attacked at Sakchi’s Medisist Hospital साकची के मेडिसिस्ट अस्पताल में डॉक्टर पर हमला, इलाज विवाद को लेकर परिजनों का हंगामा

जमशेदपुर : शहर के साकची स्थित मेडिसिस्ट ईएनटी एंड जनरल हॉस्पिटल में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. बीमरजीत प्रधान पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। इस घटना में डॉक्टर को चोटें आईं और अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा।

सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।
डॉ. प्रधान के अनुसार, एक मरीज के परिजन जबरन उनके चैंबर में घुस आए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की।

वहीं, मरीज राजहंस कुमार के परिजनों का कहना है कि 24 अप्रैल को हुए टॉन्सिल ऑपरेशन के बाद मरीज को लगातार ब्लीडिंग हो रही थी। हालत बिगड़ने पर उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराना पड़ा। परिजन अब वहां हुए इलाज का खर्च मेडिसिस्ट अस्पताल से दिलाने की मांग कर रहे हैं।

डॉक्टर का कहना है कि ऑपरेशन के बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई थी। 29 अप्रैल को दोबारा आने पर उसका इलाज कर ब्लीडिंग नियंत्रित कर दी गई थी, जबकि 3 मई को स्थिति गंभीर होने पर उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संगठन के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटना की निंदा करते हुए कहा कि डॉक्टरों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

आईएमए ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर की सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित मीणा, टेंपो चालकों को चेतावनी; क्या अब सुधरेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था?

जमशेदपुर: जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा स्वयं सड़कों पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत