Male elephant electrocuted to death in Chandil चांडिल वन क्षेत्र में करंट से नर हाथी की मौत, लटके तारों पर उठे सवाल

चांडिल : जिले कोल्हान में बीते एक सप्ताह में हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं बुधवार को करंट लगने से एक हाथी की मौत हो गई। इन घटनाओं से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। शासन न तो आम लोगों की सुरक्षा कर पा रहा है और न ही वन्यजीवों की।

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र में एक बार फिर मानव की लापरवाही के कारण एक बेजुबान वन्यजीव की जान चली गई। कुकड़ू प्रखंड के तिरूलडीह और सापारूम गांव के बीच देर रात करंट लगने से एक जंगली नर हाथी की मौत हो गई।

बुधवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले, तो उन्हें एक हाथी का शव मिला, जिसके शरीर में बिजली का तार उलझा हुआ था। इससे साफ है कि हाथी की मौत बिजली के करंट से हुई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर जुट गए। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश के साथ गहरी चिंता भी देखी जा रही है।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके बाद शव को पास ही दफनाने की तैयारी की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि मृत हाथी एक झुंड का हिस्सा था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि अन्य हाथी भी खतरे में हो सकते हैं। वन विभाग इस पहलू पर जांच कर रहा है।

ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए क्षेत्र में लटके बिजली तारों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि कई जगहों पर तार काफी नीचे लटके हुए हैं, जिससे जंगल से गुजरने वाले हाथियों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है। माना जा रहा है कि इसी वजह से यह हादसा हुआ।

गौरतलब है कि चांडिल और आसपास के वन क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। जून 2025 में हेवन गांव और अमबेड़ा के पास दो अलग-अलग घटनाओं में हाथियों की करंट से मौत हुई थी। वहीं, नवंबर 2023 में मुसाबनी वन क्षेत्र में एक साथ पांच हाथियों की मौत हो गई थी, जबकि चाकुलिया में 24 घंटे के भीतर दो हाथियों की जान गई थी।

लगातार हो रही ऐसी घटनाएं व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस बार क्या ठोस कदम उठाता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

BLAST IN JALANDHAR AND AMRITSAR जालंधर के बाद अमृतसर में भी धमाका, पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर : पंजाब में एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर हुए धमाकों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पहले जालंधर...

BIHAR CABINET EXPANSION पटना में 7 मई को NDA का शक्ति प्रदर्शन, गांधी मैदान में सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार

भाजपा और जेडीयू के बीच 16-16 के फॉर्मूले पर बनी सहमति, सहयोगी दलों को 4 सीटें पटना: बिहार की राजनीति में 7 मई का दिन...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में निर्माणाधीन प्लांट में दर्दनाक हादसा, 20 फीट ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत

ADITYAPUR सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन जयसवाल एंटरप्राइजेज प्लांट में काम के दौरान दो मजदूर...

बोकारो में महिला आरक्षण पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

बोकारो में भाजपा महिला मोर्चा ने पदयात्रा और सम्मेलन कर महिला आरक्षण मुद्दे पर विपक्ष को घेरा और चुनाव में जवाब देने का संकल्प लिया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत