जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन से एक पॉकेटमार गिरफ्तार

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाकर जेबकतरी करने वाले गिरोह के खिलाफ रेल पुलिस को अहम सफलता मिली है। दो मई को सोशल मीडिया और विभिन्न न्यूज चैनलों पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की गई कार्रवाई में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरोह के एक शातिर सदस्य मोहम्मद ताबिश को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को आॅपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत अंजाम दिया गया, जो रेलवे परिसरों में अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार चलाया जा रहा अभियान है।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में एक युवक टाटानगर रेलवे स्टेशन के टिकट घर यानी यूटीएस काउंटर पर लगी लंबी कतार में खड़े यात्रियों की जेब काटने की कोशिश करते हुए साफ तौर पर नजर आ रहा था। वीडियो सामने आते ही रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेल पुलिस (जीआरपी) हरकत में आ गई और संदिग्ध की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ चक्रधरपुर मंडल के नेतृत्व में और रेल एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

सोमवार शाम आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान आरोपित मोहम्मद ताबिश को दबोच लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह मूल रूप से बिहार के गया जिले का रहने वाला है और फिलहाल जमशेदपुर के मानगो स्थित आजाद बस्ती इलाके में रह रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, जिसे उसने हाल ही में किसी यात्री से चुराया था। इस पूरे अभियान का नेतृत्व आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद ने किया, जबकि टीम में अन्य आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी शामिल थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

YASHRAJ ARRESTED IN VIKRAM SHARMA MURDER CASE सिल्वर सिटी जिम हत्याकांड में बड़ा खुलासा : 1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड यशराज सहारनपुर से गिरफ्तार

जमशेदपुर/सहारनपुर : देहरादून के चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड, जिसे सिल्वर सिटी जिम कांड के नाम से भी जाना जाता है, में फरार चल रहे...

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की एजेंसी से अपने विधायक फंड का काम नहीं कराएंगे सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मानगो नगर निगम इलाके में विधायक निधि से होने वाले जनसुविधा एवं विकास कार्यों को लेकर बड़ा...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में ‘लिबर्टी ब्लॉक’ एप लॉन्च, स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता को मिलेगा नया डिजिटल मंच

जमशेदपुर : जमशेदपुर में रविवार को स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिजिटल समाचार मंच ‘लिबर्टी ब्लॉक’ के आधिकारिक एप...

दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोचन सिंह की बहन का निधन

जमशेदपुर । दैनिक भास्कर जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार सह सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सरदार त्रिलोचन सिंह और उनके बड़े भाई गुरमीत सिंह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत